वायरल न्यूज़

पुरुषों को अपनी तरफ आर्कषित करने का कोर्स बेचती थी महिला, दखते ही देखते कमा लिए करोड़ों रुपए

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 5, 2026, 03:58 PM IST

'कैसे करें पुरुषों को अपनी तरफ आकर्षित' जैसे कोर्स बेचकर एक महिला ने घर बैठे करोड़ों रुपए कमा लिए, जिसके बाद महिला का यह कोर्स विवादों में आ गया। फिलहाल प्रशासन इसकी जांच कर रहा है।

Image

मशहूर चीनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर झोउ युआन (X/@shanghaidaily)

सोशल मीडिया पर कौन कब चर्चा में आ जाए, इस बात की कोई गारंटी नहीं। हाल में चीन की एक महिला इस वक्त खूब चर्चा में है, जो अपने अनोखे कोर्स के लिए विवादों में घिर गई है। महिला पर आरोप है कि वह दूसरी महिलाओं को अपनी तरफ पुरुषों को आकर्षित करने के तरीके सीखाकर करोड़ों रुपये कमा चुकी है, जिसकी जांच चीनी प्रशासन कर रहा है। चीनी प्रशासन ने महिला के सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद कर दिए हैं और उसके इस तरह के सभी एक्टिविटीज़ पर रोक लगा दी है।

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

महिला सिखाती थी पुरुषों को लुभाने के तरीके

दरअसल, चीन में सोशल मीडिया की एक मशहूर इन्फ्लुएंसर, झोउ युआन, “यौन बुद्धिमत्ता”, यानी रिश्तों और आकर्षण से जुड़े कोर्स बेचने का काम कर रही थीं। वैसे तो झोउ युआन पहले बैंकिंग सेक्टर में काम करती थीं, लेकिन बाद में वे सोशल मीडिया पर फेमस हो गईं और इसके बाद वे अपने खुद के कोर्सेज़ बेचने लगीं, जिसमें पुरुषों को अपनी ओर आकर्षित करने के गुर सिखाए जाते थे। ये कोर्स खासतौर पर महिलाओं के लिए होते थे, जिसमें पुरुषों के साथ आई कॉन्टैक्ट, बैठने और खड़े होने की तहजीब और पुरुषों को अपनी जादुई अदाओं से फंसाने के तरीके बताए जाते थे।

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

कोर्स बेचकर कमाए करोड़ों रुपए

झोउ युआन के सबसे महंगे कोर्स की कीमत करीब 88 हजार युआन (लगभग 12 लाख रुपये) तक थी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, हजारों महिलाओं ने उनके कोर्स लिए और इससे झोउ युआन ने करोड़ों रुपये कमाए। हालांकि इन आंकड़ों की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन जैसे-जैसे झोउ युआन के वीडियो और कोर्स वायरल हुए, वैसे-वैसे विवाद भी बढ़ने लगे। कई लोगों ने कहा कि झोउ महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उन्हें “आकर्षण का साधन” बना रही हैं।

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

चीनी प्रशासन कर रही जांच

वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि वह महिलाओं की भावनात्मक कमजोरियों का फायदा उठाकर पैसा कमा रही थीं। कुछ लोगों ने तो उनके इस कोर्स को “गलत सोच फैलाने वाला” और "नैतिकता के परे" (unethical) बताया। इसके बाद सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी। झोउ ने अपने बचाव में कहा कि उनका मकसद महिलाओं को आत्मविश्वासी बनाना है। उनके अनुसार, वह महिलाओं को यह सिखाना चाहती हैं कि वे रिश्तों में खुद को कमजोर न समझें और अपनी बात मजबूती से रखें। हालांकि, जनवरी के आखिर में उनके सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए गए और उनके वीडियो हटा दिए गए। फिलहाल वह कई कंपनियों से जुड़ी हुई हैं, लेकिन उनके मुख्य कोर्स पर रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें:

End of Article