Viral Video: चीन के लोग कुछ भई अजीबोगरीब चीजें खाने के लिए जाने जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोगों का दिमाग खराब हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चीनी महिला मगरमच्छ का पूंछ पकाकर खा जाती है। वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। भले ही मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक जानवर माना जाता हो, लेकिन इस महिला ने चिकन-मटन की तरह मगरमच्छ को पकाकर खा लिया।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
आपने शायद पहले कभी इंसानों को मगरमच्छ का मांस खाते नहीं सुना होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चाइनीज महिला मगरमच्छ का बड़ा सा पूंछ काटकर लाती है। वह सबसे पहले मगरमच्छ की इस बड़ी सी पूंछ को रगड़-रगड़कर पानी से साफ करती है। इसके बाद उसके ऊपर की खुरदुरी चमड़ी हाथों से नोच-नोचकर निकालती है। फिर वह मांस काटने वाले हथियार से पूंछ के छोटे-छोटे टुकड़े करती है। देखें वीडियो-
आप इन टुकड़ों को पहली नजर में देखेंगे तो यह आपको मछली के टुकड़े जैसे लगेंगे। महिला इन टुकड़ों को अच्छे से तेल में फ्राई करती है। जब मगरमच्छ का मांस अच्छे से पक जाता है तो महिला इसे खाने के लिए बैठती है। उसके खाने के अंदाज से पता चलता है कि उसे मगरमच्छ का मांस बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगा है। वह एक साथ कई सारे पीस खा जाती है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर ting_tong80 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
