वायरल न्यूज़

बारिश में भीगते भगवान गणेश को देख मचला बच्चे का दिल, मां से पूछा- रेनकोट क्यों नहीं पहनाया और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 7, 2023, 04:42 PM IST

Heart Touching Video: छोटा बच्चा अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक पार्क जाता है। बारिश के दौरान बच्चा भगवान गणेश की तरफ देखता है और अपनी मां से पूछता है, 'भगवान गणेश का रेनकोट कहां है?' इस सवाल का माता-पिता के पास कोई जवाब नहीं होता।

Image

छोटे बच्चे का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल छूने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • भगवान गणेश के लिए अनोखा सवाल
  • छोटे बच्चे के सवाल से हैरान हुए माता-पिता

Heart Touching Video: कहते हैं कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। इसके साथ ही वह बहुत ही ज्यादा जिज्ञासु भी होते हैं। अक्सर वह अपनी मां से ऐसे सवाल पूछते हैं, जिसका मां के पास भी जवाब नहीं होता है। इसी क्रम में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो एक छोटे से बच्चे से जुड़ा है। आप देख सकते हैं कि एक बच्चा भगवान गणेश की स्टैच्यू के पास खड़ा होता है। इस दौरान बारिश हो रही होती है। तभी बच्चा अपनी मांं से बहुत ही अनोखा सवाल पूछता है।

छोटे बच्चे का अनोखा सवाल

वीडियो में देख सकते हैं कि छोटा बच्चा अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक पार्क जाता है। इसी पार्क में भगवान गणेश की प्रतिमा लगी होती है।इस दौरान बारिश हो रही होती है और बच्चा रेनकोट पहना होता है। बारिश के दौरान बच्चा भगवान गणेश की तरफ देखता है और अपनी मां से पूछता है, 'भगवान गणेश का रेनकोट कहां है?' देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि बच्चा भगवान गणेश को सबसे पहले प्रणाम करता है। इस दौरान उसे पता चलता है कि भगवान गणेश ने रेनकोट नहीं पहना है। वह बारिश में पूरी तरह भीगे गए हैं। इसके बाद तुरंत ही वह अपने माता-पिता से पूछा, 'भगवान गणेश का रेनकोट कहां है?' बता दें कि बच्चे की बात सुनकर माता-पिता हैरान रह जाते हैं। उनके पास बच्चे के सिंपल सवाल का कोई जवाब नहीं होता है। वह बच्चे का जवाब देने की बजाय उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article