Viral Video: 10 रुपये दो और भगवान का आशीर्वाद लो...बच्चे के इस अनोखे अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Feb 4, 2026, 03:44 PM IST
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा 10 रुपये लेकर लोगों को भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।
बच्चे का अनोखा कारनाम
Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं,जिन्हें देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो दिन बनाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप जरूर सोच में पड़ जाएंगे। इतना ही नहीं बच्चे का अंदाज देखकर आप ठहाके भी लगाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
आप सबने सोशल मीडिया पर कई अनोखे वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो ऐसे भी देखे होंगे, जिसके बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा। इस वायरल वीडियो में भी आपको काफी अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मासूम बच्चा शिवलिंग के बगल में खड़ा है। वहीं, लोग शिवलिंग का आशीर्वाद लेने के लिए लगाता पहुंच रहे हैं। इसी बीच बच्चा ऐसा दिमाग लगाता है, जिसने सबको हैरान कर दिया। बच्चा लोगों को शिवलिंग का आशीर्वाद देता है और बदले में 10 रुपये लेता है। सबसे बड़ी बात ये है कि आशीर्वाद लेने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। किसी ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...
बच्चे का 'देसी स्टार्टअप'
वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। बच्चे का अंदाज देखकर आप भी कह रहे होंगे कि ये तो कमाल का आइडिया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना नहीं यूजर्स मजे लेते हुए इस वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये है देसी स्टार्टअप। कुछ का कहना है कि पैसा कमाने का गजब जुगाड़। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।