Baby Dance Video: इंस्टाग्राम पर एक बच्चे का वीडियो काफी वायरल (Viral Video)हो रहा है, जिसमें बच्चा डांस करता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो बच्चे ने पठान फिल्म के गाने पर डांस किया है, जिसकी क्यूटनेस देख यूजर्स भी काफी कमेंट कर रहे हैं और बच्चे को लेकर काफी प्यार भी शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो (Dance Video) को देखने के बाद आप भी इसे बार-बार स्क्रॉल करके देखेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बच्चे ने किंग खान के गाने 'झूमे जो पठान..' पर काफी क्यूट भरा डांस किया है। ऐसे में जब आप ये वीडियो देखेंगे तो आपको भी ये वीडियो काफी प्यारा लगने वाला है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि बच्चा किस प्रकार शाहरुख और दीपिका की नकल उतार रहा है। आलम ये है कि यूजर्स को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
बच्चे का डांस करता हुआ वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि हाय.. कितना क्यूट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बड़ा होकर ये भी सुपरस्टार ही होने वाला है। इस वीडियो पर अब तक काफी 56 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'ayronic_life' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
