वायरल न्यूज़

समुद्र में तैर रहा था शख्स, तभी पीठ पर चिपक गया ऑक्टोपस, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

समुद्र में तैरते समय एक शख्स की पीठ पर अचानक ऑक्टोपस चिपक गया। उसे हटाने की कोशिश के दौरान ऑक्टोपस ने स्याही भी छोड़ी। यह हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

शख्स की पीठ पर चिपका ऑक्टोपस (X/@instablog9ja)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और डर भी रहे हैं। वीडियो में एक शख्स समुद्र में आराम से तैर रहा होता है। तभी अचानक एक बड़ा सा ऑक्टोपस उसकी पीठ पर आकर चिपक जाता है। इस घटना का पूरा वीडियो कैमरे में कैद हो जाता है, जिसे अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

समुद्र में नहाते वक्त पीठ पर चिपका ऑक्टोपस

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि शख्स पानी में तैर रहा होता है। तभी एक बड़ा सा ऑक्टोपस उसकी पीठ पर चिपक जाता है और वह अपने टेंटेकल्स से उस शख्स की पीठ को जकड़ लेता है। पहले तो शख्स समझ नहीं पाता कि हुआ क्या है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वह समझ जाता है कि किसी जीव ने उसे पकड़ लिया है। इसके बाद वह अपनी पीठ से ऑक्टोपस को हटाने की कोशिश करने लगता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ऑक्टोपस ने पकड़ ली आदमी की पीठ

हांलाकि ऑक्टोपस की पकड़ काफी मजबूत होती है इसलिए उसे हटाने में शख्स को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वह दोनों हाथों से धीरे-धीरे ऑक्टोपस को अपनी पीठ से अलग करने की कोशिश करता है लेकिन ऑक्टोपस है कि उसे छोड़ने का नाम ही नहीं लेता। वह उस शख्स की पीठ से जोर से चिपका रहता है। इस दौरान ऑक्टोपस अपनी सुरक्षा के लिए काली स्याही छोड़ता है, जो देखते ही देखते पानी में फैल जाता है। जानकारों के मुताबिक, ऑक्टोपस अक्सर खतरा महसूस होने पर किसी चीज से चिपक जाता है और अपनी सुरक्षा के लिए स्याही छोड़ता है। यह उसका प्राकृतिक बचाव का तरीका है।

Video देख लोगों के छूटे पसीने

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @instablog9ja नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 18 लाख लोगों ने देखा और 1700 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन भी दिए हैं। जहां कुछ यूजर्स ने इसे समुद्र का सबसे अजीब अनुभव बताया, तो कुछ ने इसे बेहद ही डरावना बताया है। कुछ ने लिखा कि अगर उनके साथ ऐसा होता तो वे डर जाते। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऑक्टोपस शायद उस शख्स से दोस्ती करना चाहता था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article