Viral News: AI के विकास की तेज गति लोगों के जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आ रही है। इस तकनीक से कपल अब रिश्ते के टकरावों को भी दूर कर रहे हैं। दरअसल, एक निष्पक्ष राय कायम करने के लिए लोग ChatGPT की ओर रुख कर रहे हैं। कई कपल एआई और चैटजीपीटी का उपयोग सलाह लेने और मूल्यवान जानकारी प्राप्त करने के लिए भी कर रहे हैं। यहां तक कि लंबे समय से चली आ रही असहमतियों को सुलझाने के लिए भी कपल्स चैटबॉट का लाभ उठा रहे हैं। डोम वर्सासी और एबेला बाला के लिए, ChatGPT एक गेम-चेंजर रहा है।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मनोचिकित्सा के लिए मोटी रकम खर्च करने के बजाय, कपल्स अपने मसलों को हल करने के लिए AI-संचालित टूल का उपयोग कर रहे हैं। बता दें कि, यह कपल तकरीबन छह महीनों से विवाद को निपटाना चाह रहा था। इसके लिए अब उन्होंने चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया। लॉस एंजिल्स की 36 वर्षीय इन्फ्लुएंसर ने द पोस्ट को बताया, 'चैटजीपीटी ने हमारे रिश्ते को बचा लिया है।' प्रीमियम पैकेज के लिए उनको मात्र $20 प्रति माह पर चुकाना पड़ा। ChatGPT कपल्स को प्रदान कर रहा है। इस किफायती AI-संचालित टूल ने कपल को उनके विवाद को सुलझाने में भी मदद की। इससे महंगे थेरेपी सेशन के बिना एक-दूसरे के एंगल की गहरी समझ को बढ़ावा मिला।
महिला ने बताया कि 'चैटजीपीटी झगड़ों को कम करने में बहुत मददगार है, हम दोनों में से कोई भी रोबोट के साथ बहस नहीं करना चाहता।' गौर करने वाली बात ये है कि, अमेरिका में लागत के प्रति सजग कपल्स के बीच रोबो-थेरेपी अपनाने का चलन तेजी से बढ़ गया है। चूंकि मानव चिकित्सक के साथ पारंपरिक थेरेपी सेशन काफी महंगे हो सकते हैं, न्यूयॉर्क के लोगों को प्रति सत्र 400 डॉलर से अधिक का शुल्क देना पड़ता है, इसलिए कई कपल अधिक किफायती विकल्प के रूप में चैटबॉट की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि, चैटजीपीटी की क्षमताएं अभी भी अपने शुरुआती चरण में हैं, और दी जाने वाली सलाह अक्सर सामान्य और सीमित दायरे में होती है।
