वायरल

पहले शेर ने भैंस पर किया हमला लेकिन आगे का वीडियो देख रह जाएंगे दंग, पलभर में बदल गई जंगल की कहानी

इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 17 सेकंड के एक वीडियो में भैंसों का बड़ा झुंड एक शेर पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में शेर पहले एक भैंस पर हमला करता है, लेकिन बाद में भैंसों का पूरा झुंड एकजुट होकर उसे पलभर में हरा देती है। यूजर्स ने भी इस वीडियो को देखने के बाद कई तरह की अपनी प्रतिक्रियाएं दीं हैं।

Viral wildlife video

भैंसों के झुंड ने शेर पर किया हमला, देखें वीडियो (फोटो: X/@mdtanveer87)

सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें खुली घास वाली जमीन पर भैंसों का एक बड़ा झुंड जंगल के राजा यानि एक शेर को घेरे हुए है। उनके सींग हवा में उठे हुए, शरीर गुस्से से भरा हुआ है। नजारा बेहद ताकतवर लगता है। कुछ ही सेकंड में शेर जमीन पर धराशायी हो जाता है। भैंसों के झुंड में भी शेर लड़ने की कोशिश करता है, लेकिन जब वह एक भैंस पर हमला करता तो बाकी उसे सींग से उठाकर पटक देती है।

सिर्फ 17 सेकंड के इस वीडियो में ज़िंदगी की एक बड़ी सीख छिपी है। अकेला ताकतवर नहीं होता, एकजुट होकर ही असली शक्ति मिलती है। जंगल का राजा कहे जाने वाला शेर भी झुंड की ताकत के आगे टिक नहीं पाता। यह वीडियो हमें सोचने पर मजबूर करता है कि हमारी जिंदगी में भी ऐसा ही होता है। समाज में, स्कूल में, राजनीति में जब किसी कमजोर पर अत्याचार होता है, तो साथ मिलकर खड़े होने से ही इसमें बदलाव आता है। प्रकृति से यही सीख मिलती है कि कभी शिकारी जीतता है, लेकिन कभी शिकार की एकजुटता पूरी कहानी बदल देती है। यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सुंदर प्रेरणा है।

सोशल मीडिया यूजर्स की पढ़ें प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया के एक्स पर इस वीडियो को @mdtanveer87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: 'पहले शेर ने भैंस पर वार किया लेकिन पलभर में पूरा झुंड लौट आया और हालात उलट गए। जंगल का सच यही है, कभी शिकारी जीतता है, कभी शिकार की ताकत कहानी बदल देता है' इस वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह की प्रतिक्रिया दी है।

जिसमें पहले ने लिखा: "शिकार अकेला होगा तो कमजोर लगेगा, लेकिन झुंड बने तो शिकारी भी पलटकर सोचता है ताकत हमेशा साथ से आती है।", दूसरे ने लिखा: "शेर को आज सभी भैंसों ने मिलकर सबक सिखा दिया", तीसरे ने लिखा: "जंगल की यह कहानी सिखाती है कि ताक़त हमेशा शिकारी के पास नहीं होती कभी शिकार की हिम्मत और एकजुटता हालात बदल देती है जीवन में भी यही नियम लागू होता है", चौथे ने लिखा: "एकता राजा को भी घुटनों पर ला देती है चाहें भले जंगल का राजा क्यों ही ना हो"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Monu Jha
Monu Jha Author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article