वायरल न्यूज़

Funny Video: लड़के से पूछा कौन सा सब्जेक्ट पसंद है तुम्हें, कल्पना से परे मिला जवाब

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 10, 2023, 09:34 PM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़के से सवाल पूछा कि उसे आखिर कौन सा सब्जेक्ट पसंद है। मगर जवाब ने पूछने वाले को ही हिला दिया।

Image

वीडियो में देखेंगे कि लड़के से उसके फेवरेट सब्जेक्ट को लेकर सवाल पूछा गया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के से पूछा पसंदीदा सब्जेक्ट
  • जवाब मिला बैंगन
  • हंसी नहीं रोक पाएंगे

Funny Video Today: सोशल मीडिया में एक मजेदार वीडियो जमकर देखा जा रहा है। ये कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो बिहार का मालूम होता है,जिसमें एक लोकल न्यूज रिपोर्टर ने लड़के से बहुत ही आसान सवाल पूछा। मगर लड़के ने बदले में ऐसा जवाब दिया जिसकी कल्पना शायद ही की गई होगी। उसका जवाब सुनकर रिपोर्टर तक का दिमाग चकरा गया। वो भी सोच में पड़ गया कि आखिर उसका सवाल क्या था जो ऐसा जवाब मिला है।

लड़के से पूछा आसान सवाल

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि सड़क किनारे खड़े लड़के आपास में बातें कर रहे थे। तभी लोकल न्यूज रिपोर्टर उनके करीब पहुंचा और उनसे बातें करना लगा। इसमें नजर सबसे ज्यादा बोल रहे लड़के पर पड़ती है। रिपोर्टर उससे ही सवाल पूछता है। सबसे पहले लड़के का नाम पूछा गया। उसने तपाक से जवाब देते हुआ कहा कि उसका नाम आदित्य कुमार है और छठी क्लास में पड़ता है।

पूछा कौन सा सब्जेक्ट है पसंद

अब लड़के से सवाल हुआ कि उसे कौन सा सब्जेक्ट पसंद है। सुनकर लड़का सोच में पड़ गया मानो उसे सवाल समझ नहीं आया। अब रिपोर्टर ने दोबारा सवाल पूछा। इसपर लड़के ने ऐसा जवाब दिया कि शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। लड़के ने कहा कि उसे बैंगन पसंद है। ये ऐसा जवाब है जिसे सुनकर फिर किसी की हंसी भी नहीं रुकती है। मजेदार है कि रिपोर्टर हिंदी में समझाता है कि कौन सा विषय उसे पसंद है। इतना सुनकर लड़का अपना मुंह छिपा लेता है।

हंसी नहीं रोक पाएंगे

मालूम हो कि लड़के का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि ये सबसे बढ़िया था। एक यूजर ने कहा, 'बहुत अच्छा जवाब दिया।' वीडियो इंस्टाग्राम पर Sahid SK हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article