वायरल न्यूज़

'26 अप्रैल को मेरी शादी है, मुझे भगाकर ले जाना विशाल'- दुल्हन ने 10 रुपये के नोट में प्रेमी को लिखा खत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 11, 2023, 06:03 PM IST

Bride Letter to Lover: दुल्हन अपनी शादी से खुश नहीं है। उसने अपने प्रेमी विशाल को 10 रुपये के नोट पर खत लिखकर उसे शादी के मंडप से भगाने की बात कही है। इंटरनेट पर 10 रुपये के नोट की यह फोटो वायरल हो गई है।

Image

दुल्हन का लव लेटर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने अपने प्रेमी विशाल के लिए लिखा खत
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई खत की तस्वीर
  • 10 रुपये के नोट पर खत लिखकर की भगाने की मांग

Bride Letter to Lover: इन दिनों प्यार का महीना चल रहा है। लोग वेलेंटाइन वीक में अपने लवर को प्यार के तोहफे भेज रहे हैं। इस बीच एक दुल्हन ने अपने प्रेमी को 10 रुपये के नोट में खत लिखकर अजीबोगरीब डिमांड रख दी है। दरअसल, दुल्हन अपनी शादी से खुश नहीं है। इसलिए उसने अपने प्रेमी को खत लिखकर उसे शादी के मंडप से भगाने की बात कही है। इंटरनेट पर 10 रुपये के नोट की यह तस्वीर वायरल हो गई है। दुल्हन ने 10 रुपये के नोट पर अपने बॉयफ्रेंड विशाल के नाम खत लिखा है।

दुल्हन ने अपने प्रेमी को लिखा खत

इस नोट के सामने आने के बाद विशाल और कुसुम नाम के गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड चर्चा में आ गए हैं। खत के अनुसार, कुसुम नाम की लड़की की शादी 26 अप्रैल को है। इससे पहले उसने अपने प्रेमी विशाल को 10 रुपये के नोट पर खत लिखा है। इस खत में कुसुम ने लिखा है, 'विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को है। मुझे भगा के ले जाना। आई लव यू। तुम्हारी कुसुम।' ऐसा लग रहा है कि यह नोट किसी और के हाथ लग गई और उसने इस नोट में लिखे संदेश की फोटो खींचकर इंटरनेट पर शेयर कर दी। देखें खत-

इस तस्वीर को ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर किया। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'ट्विटर अपनी ताकत दिखाओ। 26 अप्रैल के पहले कुसुम का यह संदेश विशाल तक पहुंचाना है। दो प्यार करने वालों को मिलाना है। कृपया इसे बढ़ाएं.. और उन सभी विशाल को टैग करें, जिन्हें आप जानते हैं।' बता दें कि इससे पहले 10 रुपये की एक और नोट सामने आई थी। जिसमें लिखा था, 'सोनम गुप्ता बेवफा है।' इस नोट पर न जाने कितने मीम्स बने।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article