वायरल न्यूज़

VIDEO: बारिश ने फेर दिया अरमानों पर पानी, बिना दुल्हन के रह गया बेचारा दूल्हा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 17, 2024, 08:52 AM IST

Shadi Ka Video: वायरल हो रहे वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा जैसे ही बारात के साथ दुल्हन के द्वार पहुंचा तुरंत बारिश शुरू हो गई। बेचारा मैरिज चेयर पर ठीक से बैठ भी नहीं पाया, उससे पहले ही उठना पड़ गया।

Image

इधर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा और उधर शुरू हो गई बारिश। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मैरिज हॉम पहुंचते ही शुरू हुई बारिश
  • बारात लेकर पहुंचा ही था दूल्हा
  • लाखों लोगों ने देखा ये वीडियो

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में विवाह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही होते हैं जो लोगों को पसंद आते हैं और आते ही छा जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके वायरल होने की वजह भी मजेदार है। इसमें देखेंगे कि खुद की शादी में बेहद खुश दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंचा। मगर बारात जैसी मैरिज हॉम में पहुंचा जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि इसने बेचारे दूल्हे के अरमानों पर पानी फेर दिया। दूल्हा स्टेज पर ही अकेला बारिश में भीगता रहा। इधर बारिश की वजह से दुल्हन भी स्टेज पर नहीं आई और बेचारा बिना दुल्हन ही खड़ा रहा।

बिना दुल्हन खड़ा रहा दूल्हा

विवाह में बारिश से जुड़ा ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि दूल्हा अपनी शादी को लेकर बहुत खुश था। वो बारात लेकर मैरिज हॉम में पहुंचता है। सबकुछ चंद लम्हों के लिए ठीक रहता है। दुल्हन भी स्टेज पर पहुंचने वाली होती है। मगर एकाएक मौसम ने करवट ली और सबकुछ बदल गया। अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई। इधर बारिश हुई और लोग उठकर यहां-वहां भागने लगे। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है बड़ा मजेदार है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इसके आखिर में देखेंगे कि दूल्हा स्टेज पर अकेला खड़ा है। बेचारा दुल्हन के आने के इंतजार में है, मगर बारिश की वजह से वो स्टेज पर नहीं आई। इधर विवाह से पहले ही सारा सामान समेटा जाने लगा। दूल्हा अभी भी स्टेज पर खड़ा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है। वीडियो इंस्टाग्राम पर dk_official_143 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो 15 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article