Bride Groom Video: शादी-ब्याह से जुड़े हजारों लाखों वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद हैं। यहां हर रोज बड़ी तादाद में विवाह से जुड़े वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो आते ही छा जाते हैं और नेटिजन्स को भी बेहद पसंद आते हैं। मगर कभी-कभी विवाह से जुड़ा वीडियो देखकर हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इसमें दुल्हन के सामने दूल्हा ऐसी हरकत करता नजर आता है कि दुल्हन तक ने नजर चुरा ली।
गुस्से में दिखा दूल्हा
अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुके इस वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर खड़े हैं। पास में परिवार के करीबी लोग भी मौजूद हैं। फ्रेम में सबकुछ आम शादियों की तरह ही नजर आता है। इसमें दूल्हा-दुल्हन हाथ जोड़कर कैमरामैन को पोज देते हुए नजर आते हैं। मगर ध्यान से देखेंगे कि दूल्हा थोड़ा गुस्से में है और ये गुस्सा अगले कुछ सेकंडों में बाहर आ गया।
दोस्तों को मार दी लात
दरअसल स्टेज से नीचे खड़े उसके दोस्तों ने खुशी में पटाखा फोड़ दिया। इसमें रंग-बिरंगे कागज निकले और दूल्हे के आसपास गिरने लगे। मगर इससे दूल्हा खुश होने की जगह नाराज हो गया। उसे इससे इतना गुस्सा आया कि उसने अपने दोस्तों के ऊपर ही लात मार दी। इधर दूल्हे की ऐसी हरकत देख दुल्हन भी एक बार को सोच में पड़ गई और आखिर में उसने अपनी नजरें चुरा लीं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि दोस्तों के साथ खराब व्यवहार करते हुए दूल्हे का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब देखा जा रहा है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर mentorvirat143 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
