वायरल न्यूज़

Viral Video: स्टेज पर खड़े थे दूल्हा-दुल्हन, अचानक पहुंचा कुत्ता, फिर जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद ही क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा-दुल्हन के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने माहौल ही बदल दिया। इतना ही नहीं इस नजारे ने लोगों का दिल भी जीत लिया।

Image

माहौल ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @shwetathakurofficial)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है, यहां कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते? वहीं,कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जो दुनिया का दिल जीत लेते हैं। जबकि, कुछ मामले को देखकर लोगों का दिन बन जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो लोगों के बीच घूम रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और अचानक वहां एक कुत्ता पहुंच जाता है। इसके बाद जो होता है उसने सबका दिल जीत लिया। आलम ये है कि इस क्यूट वीडियो पर लोग फिदा हो रहे हैं।

आप सबने सोशल मीडिया पर कई तरह के नजारे देखे होंगे। कुछ नजारों को तो बार-बार देखने का मन करता होगा। जबकि, कुछ को देखकर दिमाग चकरा जाता होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जो आपके दिल को छू लेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हाथ जोड़े मेहमानों के सामने खड़े हैं। तभी एक प्यारा सा डॉगी चुपके से स्टेज पर पहुंच जाता है और पीछे से दुल्हन के पास आकर खड़ा हो जाता है। कुत्ते को देखकर दोनों के चेहरे पर खुशी आ जाती है और दुल्हन डॉगी को अपनी गोद में उठा लेता है। इतना ही नहीं दूल्हा डॉगी को भी हाथ जोड़कर प्रणाम करता है। जिस तरह का वहां नजारा था उसने सबका दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

वीडियो ने जीता लोगों का दिल

वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'shwetathakurofficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक मिलियन्स में लोग देख चुके हैं। जबकि, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article