वायरल न्यूज़

Viral Video: गदर के तारा सिंह जैसा बच्चे का जिगर देख छूट जाएंगे लोगों के पसीने

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 18, 2023, 02:29 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा झूला झूलता नजर आ रहा है, जिसका रिएक्शन देख आपको गदर के तारा सिंह की याद आ जाएगी।

Image

झूला झूलते हुए बच्चे का वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • झूला झूलता नजर आया बच्चा
  • रिएक्शन देख याद आ जाएंगे गदर के तारा सिंह
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Swing Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा झूला झूलता नजर आ रहा है। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि बच्चा झूला झूल रहा है तो इसमें नया क्या है। तो इसके आपको पूरा वीडियो देखना होगा, ताकि आपको ये मालूम पड़ सकें। ये वीडियो इतना मजेदार क्यों हैं और इसे यूजर्स काफी पसंद क्यों कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बच्चा झूला झूलता नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां एक ओर सभी लोग डर से चिल्ला रहे हैं, वहीं बच्चा आराम से बेफिक्र होकर इस कदर बैठा, जैसे उसे कोई मतलब ही नहीं। ऐसे में उसकी बहादुरी देखने के बाद आपको गदर के तारा सिंह की याद आ जाएगी।

झूला झूलते हुए बच्चे का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लग रहा है बच्चा संतुष्ट नहीं हुआ, उसे उसके पैसे वापस दो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बच्चे का जिगर तो गदर के तारा सिंह की तरह है। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'thebackbencherrs' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article