वायरल न्यूज़

Brain Test: साजन की भीड़ में ऐसी जगह छिप गया रावण, ढूंढने में फेल हो गए 99% लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 21, 2025, 06:27 AM IST

Brain Test: ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर में वैसे हर जगह साजन लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं इसमें सिर्फ एक जगह पर रावण भी कहीं छिपकर बैठा है। मगर रावण ऐसी जगह छिपा है जिसे 99 फीसदी लोग ढूंढ नहीं पा रहे हैं।

Image

Brain Test Puzzle

Brain Test: इंटरनेट पर सोशल मीडिया सबसे अनोखा और मजेदार प्लेटफॉर्म है। यहां पता नहीं चलता कब क्या चीज वायरल हो जाए। यहां कभी हंसने-हसांने वाले वीडियो वायरल होते हैं। कई बार हैरान करने वाले नजारे भी दिखाई देते हैं। मगर इन सबसे इतर दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर ब्रेन टीजर भी कहा जाता है। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर वायरल हुई है जिसे करीब 99 फीसदी लोग हल नहीं कर पाए हैं।

दिमाग का टेस्ट लेगी ये तस्वीर

वायरल तस्वीर में हर तरफ साजन शब्द लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में ऊपर से नीचे तक सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं इसी साजन की भीड़ में कहीं रावण भी जाकर छिप गया है। रावण ऐसी जगह छिपा है जिसे करीब 99 फीसदी लोग ढूंढने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। अगर आप खुद को नजरों का सिकंदर समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए। ढूंढकर बताइए आखिर साजन की भीड़ में रावण कहां छिपा है।

मिलेंगे दस सेंकड

हालांकि कोशिश में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको साजन में छिपे रावण को ढूंढने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब ढूंढ निकाला तभी आपको विजेता माना जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं भी ढूंढ पाएंगे तो भी आपको परेशान नहीं होना है। जवाब भी यहीं पता चलेगा।

यहां देखिए जवाब

Optical Illusion

गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना रावण की भीड़ में साजन ऐसी जगह छिपा था जिसे ढूंढना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article