वायरल न्यूज़

Brain Test: गणित के महारथी भी नहीं कर पाएंगे सॉल्व, सिर्फ एक तीली हटाइए और सही कर दिखाइए इक्वेशन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 30, 2023, 12:54 PM IST

Brain Test: आपको बस इतना करना है कि दी हुए तस्वीर में से मात्र एक माचिस की तीली को इधर-उधर करना है और इक्वेशन फिट करके दिखाना है। अगर आपने बचपन में सही से गणित की पढ़ाई की होगी तो आपको जरूर इस पहेली का हल मिल जाएगा।

Image

फोटो साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • हम लेकर आए हैं एक मजेदार तस्वीर
  • तस्वीर में छिपे इक्वेशन को करना है सॉल्व
  • एक तीली इधर-उधर कर सॉल्व कर सकते हैं इक्वेशन

Brain Test: आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) के रूप में ब्रेन टीजर (Brain Teaser) क्वेश्चन लेकर आए हैं। यह बहुत ही मजेदार है। इस टीजर में सिर्फ महारथी ही हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे भी कोई 'ऐरा-गैरा, नत्थू खैरा' इसमें हिस्सा लेने की हिम्मत भी नहीं कर पाएगा। अगर आप महारथियों की श्रेणी में शामिल होना चाहते हैं तो जल्दी से इस पहेली को सॉल्व कर दिखाइए। आपको बस इतना करना है कि दी हुए तस्वीर में से मात्र एक माचिस की तीली को इधर-उधर करना है और इक्वेशन फिट करके दिखाना है।

ध्यान से देखिए तस्वीर

सबसे पहले आप तस्वीर को बहुत ध्यान से देखिए। अब आपको दोनों तरफ की माचिस की तीलियों में से किसी एक तीली को हटाकर इधर से उधर कहीं भी करना है। यह तीली ऐसी होनी चाहिए जिसे हटाकर कहीं न कहीं फिट करना है। इसके बाद इक्ववेशन सही नजर आएगा। अगर आपने बचपन में सही से गणित की पढ़ाई की होगी तो आपको जरूर इस पहेली का हल मिल जाएगा। अगर अभी तक आपको पहेली का हल नहीं मिला है तो नीचे की तस्वीर देखिए।

11

तस्वीर साभार- ट्विटर

इस तस्वीर में आपको कुछ समझ आया क्या? बता दें कि आपको 7 में से माचिस की एक तीली हटानी है और उसे ले जाकर 3 में जोड़नी है। ऐसा करके 3 की संख्या 9 में बदल जाएगी और 7 की संख्या 1 में बदल जाएगी। इसके बाद पूरा इक्वेशन हो जाएगा 9-8=1

इस तरह तस्वीर में दिया हुआ इक्वेशन बड़ी आसानी से सॉल्व हो जाएगा। अगर आपको अभी भी समझ नहीं आया है तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। आप नीचे की तस्वीर देखिए-

12

तस्वीर साभार- ट्विटर

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article