वायरल न्यूज़

'Boys Not Allowed', पानीपुरी वाले भइया ने लड़कों के साथ कर दिया अन्याय! ठेले पर चिपका यह नोटिस हुआ वायरल

पानीपुरी के ठेले पर लगा एक साइनबोर्ड इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद किसी की भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी पढ़ने लायक हैं।

Image

पानीपुरी स्टॉल पर लगा यह साइनबोर्ड हुआ वायरल (X/@gharkekalesh)

हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पानी पूरी का ठेला चारों तरफ सिर्फ लड़कियों से ही घिरा नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह वहां खड़ी लड़कियां नहीं बल्कि उस ठेले पर बड़े-बड़े अक्षरों में लगा साइनबोर्ड है। दरअसल, ठेले पर लगे इस साइनबोर्ड पर लिखा है, “लड़कों की अनुमति नहीं है।”

लड़कों का मजाक उड़ाते दिखीं लड़कियां

वीडियो में देखा जा सकता है कि ठेले के पास खड़ी लड़कियां मस्ती में पानी पूरी खा रही हैं और हँस रही हैं। वे कैमरे की तरफ देखकर बेचारे लड़कों का मजाक भी उड़ा रही हैं। वीडियो में एक लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “अंकल हमारी सेफ्टी का कितना ख्याल रखते हैं यार! सुन लो लड़कों, तुम्हारे साथ तो भयंकर भेदभाव हो रहा है।” उस लड़की के पीछे खड़ी अन्य लड़कियां खिलखिलाते हुए हंस रही हैं।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक सैकड़ों लोगों के कमेंट्स आ चुके हैं। कोई लिख रहा है – “ये तो सीधे-सीधे जेंडर डिस्क्रिमिनेशन है भाई! कल को कोर्ट में PIL डालेंगे।" तो कोई लिख रहा है कि, ‘हम भी पानी पूरी खाना चाहते हैं, हमारा भी अधिकार है।” एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए यहां तक बोल दिया कि, “अब समझ आया लड़कियाँ इतनी पतली कैसे रहती हैं… क्योंकि वो आराम से 50-50 पानीपुरी खा लेती हैं।" दूसरे ने लिखा, “ब्रो गैंग बाहर इकट्ठा हो रही है… तख़्तियाँ तैयार हैं, पानी पूरी हमारा भी अधिकार है।" तीसरे ने अंकल के मार्केटिंग स्किल की तारीफ करते हुए लिखा, “ये है असली मार्केटिंग।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article