वायरल न्यूज़

Viral Video: कॉम्प्रोमाइज तो करना होगा बॉस.. लड़के ने साउथ मुंबई में दिखाया 2.5 करोड़ का ऐसा फ्लैट, सिर चकरा जाएगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 7, 2023, 06:48 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो बेहद मजेदार है। इस वीडियो में एक लड़का साउथ मुंबई में 1 BHK का फ्लैट 2.5 करोड़ रुपए में दिला रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने दिखाया 2.5 करोड़ का फ्लैट
  • 1 BHK के इस फ्लैट को देख सिर चकरा जाएगा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Funny Video in Hindi: साउथ मुंबई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी मजेदार है। इस वीडियो (Viral Video) में एक लड़का 1 bhk का फ्लैट बेचता नजर आ रहा है, जिसका दाम वह 2.5 करोड़ रुपए बता रहा है। ऐसे में जब आप फ्लैट के अंदर का नजारा देखेंगे तो आपके बचे हुए बाल भी एक सपने की तरह गायब हो जाएंगे। यूजर्स ने भी इस वीडियो को पूरा देखा तो साउथ मुंबई के महंगाई को देख दंग रह गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का फ्लैट के कोने-कोने को दिखाता नजर आ रहा है, जो बेहद मजेदार है। और सबसे ज्यादा मजा तब आता है जब हर बात के अंत में लड़का कहता है कि 'कॉम्प्रोमाइज तो करना होगा बॉस..'। इस लाइन को सुनकर आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा। अगर देखा जाए तो इस कमरे में चार लोग भी सही से खड़े नहीं हो पाएंगे और इसका एसी और गीजर वाला सीन भी कमाल का है। लेकिन एक बात तो तय है कि वीडियो पूरा देखने के बाद आप हंसने जरूर लगेंगे।

लड़के ने दिखाया कमाल का फ्लैट

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि भाई कॉम्प्रोमाइज के साथ-साथ एडजस्ट भी करना ही होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि वैसे वाकई में ये साउथ मुंबई की हकीकत है। इस वीडियो पर अब तक एक लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'me_palve' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article