Bicycle Stunt Video: इंस्टाग्राम पर वैसे तो स्टंट के आपने काफी सारे वीडियोज देखे होंगे, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं, उससे आप सभी की कहीं न कहीं यादें जरूर जुड़ी हुई है। जी हां, इस वीडियो को देखने के बाद आपको एक गेम की याद आ जाएगी, जो लगभग अधिकतर लोगों में मोबाइल फोन में कभी हुआ करता था और शायद आज भी है। इस गेम का नाम है- Subway Surfers
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का साइकिल के साथ कुछ इस तरह से स्टंट करता नजर आ रहा है, जैसे हम अपने Subway Surfers गेम खेल रहे हो। जी हां, फर्क सिर्फ इतना है कि ये लाइव देखने को मिलेगा। बिल्कुल वैसे ही साइकिल को उड़ाकर दूसरे साइड लाना और फिर बोर्ड के नीचे से निकलना, ए टू जेड आपको इस गेम की याद दिलाएगी। इस वीडियो के कैप्शन में आपको सबवे सर्फर्स भोपाल वर्जन भी लिखा हुआ दिख जाएगा।
सबवे सर्फर्स स्टाइल में लड़के के साइकिलिंग का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भोपाल की इतनी खतरनाक तरीके से साइकिल चला रहा है, वीडियो देखकर डर लग रहा था। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि वाकई में लड़का एप्रीसिएशन के लायक है। इस वीडियो पर अब तक 61 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
