वायरल न्यूज़

बाघ के मुंह से हथौड़ा मारकर निकाला खाना, वजह जान गए तो होश उड़ जाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 22, 2024, 07:27 AM IST

Wild Animal Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि लोगों की भीड़ ने बेहोश बाघ को पकड़ रखा है, जबकि एक शख्स हथौड़ा मारकर उसके मुंह से खाना निकाल रहा है। मगर इसकी वजह जानकर कोई भी चौंक ही जाएगा।

Image

बाघ के मुंह में फंस गई शिकार की हड्डी। (Photo/Twitter)

Wild Animal Video: जंगल के सबसे खतरनाक शिकारियों की लिस्ट में शेर को सबसे ऊपर रखा जाता है। यकीनन शेर जंगल का सबसे खतरनाक शिकारी है और दूसरे जानवर इससे डरते हैं। मगर ताकत के मामले में बाघ शेर पर भी भारी पड़ता है। मगर क्या हो जब लोग उसी बाघ को लोग पकड़कर ले आएं और मुंह में हथौड़ा मारकर खाना बाहर खींच लाएं। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें सचमुच बाघ के मुंह से खाना बाहर निकाला जाता है। मगर इसकी वजह जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

बाघ के मुंह में मारा हथौड़ा

वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि जंगल में बाघ ने किसी बड़े जानकर का शिकार किया और मारकर खाने लगा। मगर इसी क्रम में शिकार की हड्डी बाघ के मुंह में हंस गई। इससे परेशान बाघ की हालत खराब हो गई। इधर जब वन्यजीव संरक्षण अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो तुरंत बाघ की मदद करने का फैसला लिया गया। उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया। अब जो कुछ होता है सब कैमरे में कैद है।

देखिए वायरल वीडियो

इसमें देखेंगे कि बेहोश बाघ का जब मुंह खोला गया तो उसमें बेहद बड़ी हड्ढी बाघ के मुंह में फंसी हुई थी। हड्डी को हाथ से निकालने की कोशिश की गई मगर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद बाघ के मुंह में हथौड़ा मारकर उस हड्डी को बाहर निकाला गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article