स्टंट और स्टंटबाजों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में आपको कोई ना कोई खतरनाक स्टंट दिखाते हुए जरूर दिख जाएगा लेकिन आज तक जितने भी स्टंट और स्टंटबाजों के वीडियो आपने देखें होंगे, उन सबसे यह वीडियो काफी अलग और हटकर है। इस वीडियो में स्टंट करने वाला शख्स कुछ ऐसे करतब दिखाते हुए दिख रहा है, जिसे देख लोग हैरान रह गए।
बाइक वाले झूले का Video वायरल
वायरल वीडियो (Viral Video) में एक पेड़ के नीचे अजीब नजारा देखने को मिल रहा है। जहां पेड़ की मजबूत डाल से मोटी रस्सियां बांधी गई हैं और उन्हीं रस्सियों से एक बाइक लटकाई गई है। हैरानी की बात यह है कि एक शख्स उसी बाइक पर बैठा हुआ है और उसे झूले की तरह आगे-पीछे झुला रहा है। बाइक को झुलाने के लिए वह बाइक को जमीन पर एक्सलेरेट करता है। जिससे बाइक आगे की तरफ बढ़ती है और वह हवा में झूलते हुए लटकने लगती है। ऐसे ही जब-जब वह बाइक नीचे जमीन को छूती है, तब-तब वह झूले की तरह पेड़ पर तेजी से झूलती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
ऐसा स्टंट पहले कभी नहीं देखा होगा
इस वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि बाइक का वजन काफी ज्यादा है। ऐसे में अगर रस्सी टूट जाए या पेड़ की डाल टूट जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद शख्स बिना किसी डर के स्टंट करता नजर आता है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Video देख लोगों ने पकड़ लिया माथा
इस वीडियो (Video) को एक्स (पहले ट्विटर) पर @drx_gulzar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ लिखा गया, "भाई ये वाला स्टंट देखकर तो दिमाग ही हिल गया, रील-व्यू के चक्कर में मतलब कुछ भी। इस मूर्ख के लिए बस दो शब्द लिखें।" वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लोग वायरल होने के लिए अपनी जान क्यों जोखिम में डाल देते हैं? उन्हें अपने परिवार का भी ख्याल रखना चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये तो बहुत बड़ा खतरा मोल ले रहा है।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "मूर्ख नहीं, टैलेंटेड है।"
रील के लिए जान दांव पर क्यों?
हालांकि, सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की चाह में इस तरह के खतरनाक स्टंट करना बिल्कुल भी सही नहीं है। कुछ सेकंड की लोकप्रियता के लिए अपनी जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है। ऐसे वीडियो मनोरंजन का हिस्सा जरूर बन जाते हैं, लेकिन इन्हें देखकर किसी को भी इस तरह के स्टंट की नकल नहीं करनी चाहिए। सुरक्षा हमेशा किसी भी वायरल ट्रेंड से ज्यादा जरूरी होती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
