वायरल न्यूज़

VIDEO: ऑर्केस्ट्रा में डांस कर रही थी लड़की, तभी लड़के ने भर दी मांग...बना लिया दुल्हन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 14, 2025, 02:19 PM IST

Bihar Couple Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़की ऑर्केस्ट्रा पर डांस कर रही थी तभी एक लड़की उसपर नजर पड़ी और प्यार हो गया। हैरान होंगे लड़का तुरंत लड़की के करीब पहुंचा और उसकी मांग भर दी।

Image

बिहार का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। (Photo/Twitter)

Bihar Couple Viral Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है जिसे देखकर शायद आपकी आंखें फटी रह जाएंगी। वायरल वीडियो बिहार का बताया गया है जहां एक लड़का बारात में शामिल होने पहुंचा था। मगर यही एक लड़के को ऑर्केस्ट्रा पर डांस कर रही लड़की से प्रेम हो गया।

लड़की की मांग में भरा सिंदूर

यकीन नहीं करेंगे लड़के को ऑर्केस्ट्रा डांसर इतनी पसंद आई कि तुरंत सिंदूर से उसकी मांग भर दी। इतना ही नहीं लड़की ने उसके सिर पर चुनरी डालकर उसे अपनी दुल्हन भी बना लिया। शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि ऑर्केस्ट्रा में लड़कियां डांस कर रही हैं। मगर इसी बीच लड़के की नजर एक लड़की पर पड़ी और उससे प्यार हो गया। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा देखने लायक है।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

इसमें देखेंगे लड़का स्टेज पर चढ़ा और सीधा लड़की के पास पहुंच गया। उसने लड़की का हाथ पकड़कर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। लड़की इस दौरान थोड़ा विरोध भी करती है और मगर बाद में खुशी उसके चेहरे पर साथ नजर आती है। मालूम हो कि वायरल वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @shivaydv नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article