बिहार के समस्तीपुर जिले में एक भाभी का दिल अपनी ही ननद पर आ गया, जिसके बाद दोनों के बीच ऐसा प्यार उमड़ा कि दोनों ने आपस में शादी रचा ली। हैरानी कि बात यह है कि इस मामले में महिला का पति भी अपनी पत्नी और बहन के साथ ही है। जबकि महिला को दो बच्चे भी हैं।
मामला समस्तीपुर जिले के रुसड़ा थाना क्षेत्र के दरहवा गांव का है। जानकारी के अनुसार दस साल पहले दरहवा गांव के प्रमोद कुमार की सकुला देवी नाम की महिला से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए, सबकुछ ठीक चल रहा था, कि सकुला को अपनी छोटी ननद सोनी से प्यार हो गया। दोनों के बीच ये प्यार इस कदर बढ़ा कि पांच महीने पहले दोनों ने शादी कर ली।
दोनों साथ रहने लगे। महिला के पति ने भी आपत्ति नहीं जताई। इस मामले में खेल तब हुआ जब सकुला की बड़ी ननद को यह बात पता चली। वो 10-15 आदमी लेकर पहुंची और सोनी को उठाकर कर ले गई। इसके बाद सकुला थाने पहुंची और सोनी के अपहरण का शिकायत दर्ज करवाई। सकुला का कहना है कि अगर उसकी ननद वापस नहीं आई तो वो मर जाएगी। उसने सोनी से शादी की है, उसी के साथ रहेगी।
