वायरल न्यूज़

Video: भाभी ने स्वैग में लगाई ऐसी छलांग, देखकर लोग बोले- पापा की परी उड़ते हुए गिरी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 13, 2023, 05:15 PM IST

Woman Stunt Video: भाभी स्टंट करते हुए जमीन पर खड़ी होना चाहती थी। लेकिन बैलेंस गड़बड़ाने की वजह से वह खड़ी नहीं रह पाती हैं। देखते ही देखते भाभी जमीन पर बैठ जाती हैं। इस दौरान बगल से गुजर रही एक लड़की लोगों को हंसा देती है।

Image

भाभी का अमेजिंग स्टंट (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • भाभी ने सड़क पर किया जबरदस्त स्टंट
  • पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा स्टंट
  • हवा में जबरदस्त गोता लगाती हैं भाभी

Woman Stunt Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं। कभी कोई अपना फनी एक्ट दिखाकर लोगों को हंसाता है तो कभी कोई अपनी अतरंगी हरकतों की वीडियो बनाकर लाइक्स और व्यूज बटोरता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। वीडियो एक भाभी से जुड़ा हुआ है।

साड़ी पहनकर भाभी ने किया अमेजिंग स्टंट

दरअसल, वीडियो में दिख रही महिला की उम्र उतनी ज्यादा नहीं है और महिला ने साड़ी पहना हुआ है। इस कारण यूजर्स ने महिला को भाभी का तमगा दिया है। वीडियो में आपको भाभी जिमनास्ट (Bhabhi Gymnast Video) की तरह हवा में उड़कर स्टंट (Bhabhi Stunt Video) करती दिखाई दे रही होंगी। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि भाभी साड़ी पहनकर एक स्कूटी पर खड़ी हुई हैं। देखते ही देखते वह स्कूटी से हवा में उल्टा उड़कर स्टंट करती हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में सबसे मजेदार सीन यहीं देखने को मिलता है। दरअसल, भाभी स्टंट करते हुए जमीन पर खड़ी होना चाहती थी। लेकिन बैलेंस गड़बड़ाने की वजह से वह गिर जाती हैं। आप देख सकते हैं कि खड़े होने की बजाय वह बैठ जाती है। भाभी जब यह स्टंट कर रही होती हैं तभी एक लड़की अपनी स्कूटी लेकर आती है। वह भाभी को स्टंट करते हुए देखती है। इस दौरान लड़की की स्कूटी का नेमप्लेट परदे से ढका नजर आता है। जिसे देखकर दर्शक खूब हंसते है। इस अतरंगी वीडियो को देखकर लोगों ने भाभी के जबरदस्त स्टंट की जमकर सराहना की है। वीडियो को @shalugymnast नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'आंख बंद करके उड़ी पापा की परी।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article