वायरल न्यूज़

Video: मछली के स्टाइल में पकड़ ली छिपकली, तरीका देख पूरा दिन हंसेंगे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 28, 2024, 08:09 AM IST

Best Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने मछली पकड़ने के कांटे से ही छिपकली पकड़ने का कारनामा कर दिखाया। फ्रेम में ये नजारा देखकर कोई हंसी नहीं रोक पाएगा।

Image

वीडियो देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • मछली के कांटे से पकड़ी छिपकली
  • नजारा देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
  • आते ही छा गया मजेदार वीडियो

Best Funny Video: आपने अभी तक कांटा लगाकार पानी से मछिलयों को पकड़ते हुए देखा होगा। यानी कांटे में चारा डालकर इसे जैसे ही पानी में डालते हैं मछली जाल में फंस जाती है। मगर बताया जाए कि इसी स्टाइल में एक शख्स ने छिपकली पकड़ने का कारनामा कर दिखाया गया है। यकीन नहीं करेंगे मगर सचमुच इससे जुड़ा पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कांटा लगाकर पकड़ ली छिपकली

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने एसी के भीतर छिपकली को देखा और तुरंत उसे पकड़ने का प्लान बनाया। इसके लिए शख्स ने फिर जो कुछ किया देखकर सचमुच पूरा दिन हंसते हुए निकल जाएगा। दरअसल शख्स छिपकली पकड़ने के लिए मछली का पकड़ने का कांटा ले आया। इसमें उसने चारा फंसाया और सीधे छिपकली की तरफ कर दिया। इधर आसान शिकार समझकर छिपकली तुरंत झपट पड़ी, मगर बेचारी मछली की तरह कांटे में फंस गई। इसके बाद शख्स ने तुरंत इसे घर से बाहर फेंक दिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि मछली पकड़ने के स्टाइल में छिपकली पकड़ने वाला ये वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। इसपर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि वाह क्या आविष्कार खोज निकाला है। एक कमेंट में कहा गया कि भारत के जुगाड़ का जवाब नहीं है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @desimojito नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article