Bengaluru Peak Moment: बेंगलुरु में ट्रैफिक की समस्या कोई नई बात नहीं है, लेकिन हाल ही में एक महिला का अनुभव सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गया। बेंगलुरु की रहने वाली एक महिला ने सोशल साइट एक्स पर अपने अकाउंट से एक मैप का फोटो शेयर करते हुए बताया कि वह ट्रैफिक से बचने के लिए छोटा रास्ता छोड़कर लगभग उसके दोगुना लंबा रास्ता चुना।
छोटा रास्ता छोड़ महिला ने चुना दोगुना लंबा रास्ता
ऐसा करने वाली महिला का नाम श्रविका जैन (Shravika Jain) है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने 23 किलोमीटर की दूरी तय करने के बजाय 47 किलोमीटर का रास्ता लिया, क्योंकि छोटे रास्ते पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक होता है। महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा, “बेंगलुरु में ट्रैफिक से बचने के लिए 23 किमी की जगह 47 किमी का रास्ता लिया।” अपने इस फैसले को सही ठहराने के उन्होंने अपने पोस्ट में नेविगेशन मैप के दो स्क्रीनशॉट शेयर किए। जिनमें दो अलग-अलग रास्ते दिखाई दे रहे थे। उनमें से एक लगभग 23 किलोमीटर का था और दूसरा रास्ता लगभग 47 किलोमीटर का था लेकिन दोनों रास्तों से अपने गंतव्य तक पहुंचने में 1 घंटा का समय दिखा रहा था।
महिला के पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने कहा कि यह स्थिति बेंगलुरु में आम हो गई है और उन्हें भी रोजाना इसी तरह के फैसले लेने पड़ते हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि किसी ने कभी कहा था, “दो रास्ते जंगल में अलग हुए और मैंने कम इस्तेमाल होने वाला रास्ता चुना और अब यह बात सच लगने लगी है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि वह भी रोजाना ऐसा ही करता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
