Bandar ka Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको जानवरों के एक से एक अंदाज देखने को मिल जाएंगे। कुछ नजारों को देखकर तो हंसे बिना आप रह नहीं सकते। जबकि, कुछ मामलों पर लोग जमकर चटकारे लेते हैं। वहीं, कुछ हैरान करने वाले भी होते हैं। इसी कड़ी में बंदर का एक ऐसा वीडियो (Bandar ka Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो (Viral Video) पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
अक्सर लोग बंदर को उछलते-कूदते देखते हैं। चीजों को बर्बाद करते देखते हैं और परेशान करते देखते हैं। लेकिन, कई बार बंदर का ऐसा अंदाज भी सामने आता है, जिस पर लोग जमकर मजे भी लेते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको बंदर का अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं किस तरह बंदर रगड़-रगड़ कर बर्तन धो रहा है। उसके आगे जूठे बर्तनों का ढेर है। बेचरा मेहनत से बर्तनों को धो रहा है। वहीं, बैकग्राउंड में एक शख्स बंदर की बेबसी पर मजे ले रहा है। शख्स की बातें सुनकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो देखें बंदर का अनोखा अंदाज...
बंदर का अनोखा अंदाज
इस नजारे को देखकर जरूर आप भी मुस्कुरा रहे होंगे। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'arun_520' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेचारे इस बंदर पर कोई तो रहम कर दो'। एक ने लिखा, 'मेरे घर भी आ जाओ बर्तन धोने को'। एक अन्य ने लिखा, 'कहां मिलता है ये बंदर मुझे भी एक चाहिए'।
