वायरल न्यूज़

बंदर से चाय के बर्तन धुलवाने लगा शख्स, देखते ही टूट पड़ा सोशल मीडिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 5, 2024, 01:33 PM IST

Bandar Ka Video: बंदर से चाय के बर्तन धुलवाने वाला ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Image

बंदर से धुलवाए चाय के बर्तन। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बर्तन धोने लगा बंदर
  • नजारा देख चौंक जाएंगे
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया के जमाने में आज हर कोई खुद को मशहूर बनाने में जुटा है। इसके लिए फिर चाहे कुछ भी करना पड़ जाए। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जहां एक शख्स ने खुद को मशहूर बनाने के लिए सारी हदें पार कर दीं। इसमें एक शख्स बंदर से चाय के बर्तन धुलवाता हुआ नजर आया है। चाय के बर्तन धोते हुए बंदर का ये वीडियो हर तरफ छा गया। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि बहुत से लोग शख्स पर टूट पड़े और बंदर के खिलाफ इसे क्रूरता करार दिया है। चाय के बर्तन धोते हुए बंदर का ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है।

बंदर से धुलवाए बर्तन

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि शख्स की चाय की दुकान है और अच्छी खासी भीड़ लगी है। इसमें सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक नजर चाय के बर्तन धो रहे बंदर पड़ती है। इसमें देखेंगे कि बंदर फुर्ती के साथ चाय की गंदी प्लेट पानी में धो रहा है। फ्रेम में ये नजारा देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। बंदर को बर्तन धोता हुआ देखकर हंसी भी बहुत आती है। इसीलिए ये वीडियो अभी तक चार लाख से ज्यादा लाइक बटोर चुका है। मगर नेटिजन्स के एक धड़े ने इसे क्रूरता माना है।

देखिए वीडियो

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि बड़े ही शर्म की बात है कि इंसानों की इंसानियत मर गई है। खाते तुम हो और बर्तन इस बेजुबान धुलवा रहे हो। एक कमेंट में लिखा गया कि ये फनी नहीं है बल्कि गलत बात है। बेजुबान को तकलीफ देना सही नहीं है। बता दें कि वीडियो इंस्टाग्राम पर business_sharemarket_gyan नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article