वायरल न्यूज़

VIDEO: ओ भाई...बाल खींचते हुए बंदर ने महिला के साथ की ऐसी हरकत, देखकर दंग रह जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 10, 2023, 07:35 PM IST

Monkey Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने महिला के साथ ऐसी हरकत की, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। हालांकि, कुछ लोग इस मजेदार वीडियो पर चटकारे भी ले रहे हैं।

Image

बंदर ने तो खेल कर दिया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला पर टूट पड़ा बंदर
  • अनोखे तरीके से बंदर ने किया हमला
  • नजारा देखकर लोगों की हंसी छूट गई

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी वीडियो (Monkey Viral Video) शेयर होते रहते है। इनमें कुछ वीडियो (Monkey Funny Video) तो काफी क्यूट होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Viral Video) को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Bandar Ka Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक बंदर ने महिला के साथ ऐसी हरकत की, जिसे देखकर लोगों को हैरानी भी हो रही है और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

अक्सर लोग बंदरों की हरकत से परेशान हो जाते हैं। क्योंकि, बंदर कभी चीजों को बर्बाद करते नजर आता है। तो कभी कोई सामान लेकर फरार हो जाता है। कई बार तो लोगों के साथ वो काफी अजीबोगरीब हरकत तक कर देता है। इस वायरल वीडियो में भी बंदर ने कुछ ऐसा ही किया है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक महिला पुल पर आराम से जा रही होती है। तभी अचानक एक बंदर आ टपकता है और महिला के साथ अजीबोगरीब हरकत करने लगता है। इतना ही नहीं बंदर काफी बुरी तरह से महिला का बाल खींचता है, जिसके कारण वो गिरने लगती है। तभी एक शख्स वहां पहुंच जाता है, जिसे देखकर बंदर फरार हो जाता है। महिला किसी तरह खुद को संभालती है।

बंदर ने तो खेल कर दिया भाई...

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर हैरत में पड़ गए होंगे। वहीं, कुछ लोग इस मजेदार नजारे को देखकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'anvuna' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 63 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, यूजर्स चटकारे लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article