वायरल न्यूज़

एक्टिंग के उस्ताद निकल छोटे गजराज, बच्चे के साथ नन्हे हाथी की मस्ती देख पिघल जाएंगे आप

एक्टिंग की दुकान बने एक छोटे और प्यारे से हाथी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक नन्हे हाथी और छोटे से बच्चे की मस्ती देखी जा सकती है।

नन्हे बच्चे के साथ खेलता हाथी

नन्हे बच्चे के साथ खेलता हाथी (Instagram/@zyyan_.edit)

हाथी और इंसानों की दोस्ती काफी पुरानी है। हाथी हमेशा से इंसानों के करीब रहते हैं। ऐसे में दोनों के बीच दोस्ती बेहद ही लाजमी है। सोशल मीडिया पर इस दोस्ती की झलक जरूर देखने को मिल जाती है। जहां दोनों की मस्ती और प्यार देख हमारा दिल भर आता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक नन्हा हाथी अपनी एक्टिंग स्किल दिखाते नजर आ रहा है।

बच्चे के साथ खेलते नजर आया नन्हा हाथी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी का बच्चा यानी एक नन्हा और प्यारा सा हाथी एक छोटे बच्चे के साथ खेल रहा है। बच्चे के हाथ में एक खिलौने वाली गन है और वह उस गन से हाथी को शूट करने की कोशिश करता है। ऐसे में वह नन्हा हाथी अपने दोस्त को खुश करने के लिए मरने की एक्टिंग करने लगता है और ऐसे जताता है जैसे उसे गोली लगते ही वह ढेर हो गया है। गोली लगने के बाद वह बच्चा अपनी गन फेंककर उस हाथी के पास जाता है और उसे गले से लगा लेता है। फिर बच्चा कैमरे की तरफ देखकर हंसने लगता है और छोटा हाथी भी फिर से उठ खड़ा होता है।

वीडियो पर लोगों ने लुटाया अपना प्यार

इस वायरल वीडियो को देख ऐसा लग रहा है जैसे नन्हें गजराज को भी इस खेल में बहुत मजा आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @zyyan_.edit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोग नन्हें हाथी की एक्टिंग की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। कोई इसे ऑस्कर लेवल की एक्टिंग बता रहा है तो कोई हाथी के क्यूटनेस पर दिल खोलकर अपना प्यार लुटा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article