वायरल न्यूज़

VIDEO: नन्हे गजराज के पैर में उलझा EV चार्जर का केबल, आवाज सुन दौड़ी मां, फिर जो किया देख हैरान रह गए लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी का बच्चा EV चार्जर की केबल में फंसता है तो गुस्से में मां हथिनी ने जो किया वह देख लोग चौंक गए।

Image

बच्चे को बचाने के लिए चार्जर से भिड़ गई हथिनी (X/@vidsodd)

सोशल मीडिया पर जानवरों के कई ऐसे वीडियो वायरल (Video Viral) होते हैं, जिन्हें देखकर कभी हंसी आती है तो कभी हैरानी होती है। लेकिन इन दिनों सामने आया हाथियों का एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में एक नन्हा हाथी इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV चार्जर की केबल में फंस जाता है। बच्चा खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन जब बात नहीं बनती तो वह अपनी मां को मदद के लिए बुलाता नजर आता है। इसके बाद उसकी मां जो करती है, उसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

EV चार्जर में फंसा हाथी का बच्चा

वीडियो (Video) में दिखाई देता है कि हाथी का बच्चा EV चार्जिंग स्टेशन के पास पहुंच गया। वहां मौजूद चार्जर की केबल किसी तरह उसके शरीर में उलझ जाती है। बच्चा केबल से निकलने की कोशिश करता है, लेकिन वह आसानी से बाहर नहीं निकल पाता। वह बेचैनी में इधर-उधर हिलता है और अपनी मां की तरफ मदद के लिए बढ़ता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बच्चा फंसा तो गुस्से में आई हथिनी, चार्जर को ही उखाड़ फेंका

बच्चे को परेशानी में देखकर हथिनी तुरंत उसके पास पहुंचती है। मां अपने बच्चे को चारों तरफ से देखती है और समझने की कोशिश करती है कि आखिर वह किस चीज में फंसा हुआ है। इसके बाद वह बिना ज्यादा समय गंवाए चार्जर की तरफ बढ़ती है। फिर आता है वीडियो का सबसे मजेदार और हैरान करने वाला हिस्सा। हथिनी अपने सिर और शरीर की ताकत का इस्तेमाल करते हुए चार्जर को जोरदार धक्का देती है। उसका एक ही धक्का इतना जोरदार होता है कि चार्जर नीचे गिर जाता है और बच्चे के लिए रास्ता साफ हो जाता है। बच्चा भी जैसे ही आजाद होता है, राहत महसूस करता दिखाई देता है। मां भी उसके पास बनी रहती है।

चार्जिंग स्टेशन पर लगे CCTV में कैद हुई यह घटना

हथिनी और उसके बच्चे की यह पूरी घटना चार्जिंग स्टेशन पर लगे CCTV में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स से @vidsodd नामक अकाउंट से लिया है। इस पूरे नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मां-बेटे के इस रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मां तो आखिर मां होती है

हाथियों को बेहद समझदार और सामाजिक जानवर माना जाता है। उनके झुंड में छोटे बच्चों की देखभाल बड़े हाथी मिलकर करते हैं। यह वीडियो भी दिखाता है कि मां अपने बच्चे की परेशानी को समझने और उसे बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इस वीडियो को देखकर लोगों का यही कहना है कि मां आखिर मां होती है। बच्चे की मुश्किल सामने हो तो वह चार्जर क्या, किसी भी चीज से भिड़ सकती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article