Baby Cobra Viral Video: कई बार नजरों के सामने कुछ ऐसा आ जाता है, जिसे देखने के बाद एकदम दिल कांप उठता है। ऐसे वीडियोज दिमाग के एक कोने फीट हो जाते हैं, जो याद आते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा, जिसे देखने आप अपने जूते पहनने से भी डरेंगे और उसे बिना चेक किए नहीं पहनेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक सांप नजर आएगा। यह बेबी कोबरा एक जूते में घुसकर उसमें अपना घर बनाया हुआ है, उसमें से निकलने का नाम ही नहीं ले रहा। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपके के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हमारी आपके लिए बस एक ही राय है कि ठंड के इस मौसम में आप जब भी जूते-चप्पल पहनने जाए तो उसे एक बार चेक जरूर कर लें, कहीं आपके साथ भी कुछ ऐसा न हो।
बेबी कोबरा का वायरल वीडियो
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लगता है कि आज बेबी कोबरा जूता पहनने की सोच रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि हमें अपने आसपास सावधानी बरतनी चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 75 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@susantananda3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
