वायरल न्यूज़

VIDEO: मुंबई की सड़कों पर उतरा मोरों का झुंड, मानसून की दस्तक ने मायानगरी को और भी बना दिया जादुई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ मोर मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। बारिश के साथ मोरों की यह शानदार मौजूदगी मुंबईवासियों के लिए किसी सरप्राइज जैसा ही है।

Image

मुंबई की सड़कों पर मोर घूमते नजर आए (Instagram/@kanandivecha)

मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। यहां की तेज रफ्तार जिंदगी, भीड़भाड़ वाली सड़कें और लगातार भागते लोग इसकी पहचान हैं लेकिन कभी-कभी यही शहर ऐसा नजारा भी दिखाता है, जो लोगों को कुछ पल के लिए ठहरने पर मजबूर कर देता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर मुंबई का एक ऐसा ही वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि साउथ मुंबई की सड़कों पर मोर और मोरनियों का झुंड आराम से घूमता नजर आ रहा है। यह खूबसूरत नजारा मानसून की पहली बारिश के बाद देखने को मिला, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

मुंबई की सड़क पर टहलते दिखे मोर

यह वायरल वीडियो (Viral Video) पेडर रोड और केम्प्स कॉर्नर इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई मोर-मोरनियां सड़क पर धीरे-धीरे टहलते दिख रहे हैं। आसपास गाड़ियां चल रही हैं, लोग आ-जा रहे हैं, लेकिन इन पक्षियों को किसी बात की कोई चिंता नहीं है। वे शांति से अपने रास्ते पर टहल रहे हैं। एक अन्य वीडियो में एक खूबसूरत मोर किसी इमारत की बालकनी की रेलिंग पर बैठा दिखाई दे रहा है। ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच मोरों का यह नजारा लोगों को बहुत ही आकर्षक लग रहा है। कई राहगीर इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते भी दिख रहे हैं।

लोगों के मन को भाया यह Viral Video

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @kanandivecha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी खूब तारीफ भी की है। कई यूजर्स ने इसे मानसून का सबसे सुंदर नजारा बताया तो कई लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा है जैसे प्रकृति खुद बारिश का जश्न मना रही हो।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article