वायरल न्यूज़

Anju Nasrullah Video: नसरुल्लाह के साथ अंजू का आखिरी वीडियो, कहां दिखाई दिए दोनों

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 2, 2023, 08:02 AM IST

Anju Nasrullah Video: सोशल मीडिया में अंजू और नसरुल्लाह का एक वीडियो सामने आया है। बताया गया कि पाकिस्तान छोड़ने से पहले अंजू ने खुद इसे शूट किया।

Image

नसरुल्लाह के साथ अंजू का आखिरी वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • अंजू नसरुल्लाह का आखिरी वीडियो
  • अंजू ने खुद शूट किया वीडियो
  • आते ही वायरल हुआ

Anju Nasrullah Video: पाकिस्तान में महीनों तक अपने कथित पति नसरुल्लाह के साथ रहने के बाद अंजू भारत लौट आई हैं। अंजू वाघा बार्डर के जरिए भारत में दाखिल हुईं। अंजू और नसरुल्लाह ने दोनों यही दावा किया है कि वो भारत अपने बच्चों के लिए आई हैं। इधर नसरुल्लाह से निकाह के बाद फातिमा बनीं अंजू ने पाकिस्तान छोड़ते समय भी वीडियो बनाया और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। दावा किया जा रहा है कि नसरुल्लाह के साथ अंजू का ये आखिरी वीडियो है, इसके बाद वो वाघा बॉर्डर के जरिए भारत में दाखिल हो गईं।

दोनों क्या करते नजर आए

अंजू ने खुद नसरुल्लाह के साथ अपना आखिरी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे कैप्शन देते हुए लिखा गया कि 'पाकिस्तान छोड़ने से पहले नसरुल्लाह के साथ आखिरी सैर।' कुछ सेकंड के इस वीडियो में देखेंगे कि अंजू और नसरुल्लाह दोनों साथ-साथ चल रहे हैं। इसमें अंजू ने मोबाइल का फ्रंट कैमरा ऑन किया है और पाकिस्तान छोड़ने के पल को कैमरे में कैद कर रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म का गाना बज रहा है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि अंजू उर्फ फातिमा की सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्लाह से दोस्ती हुई। दोस्ती कथित प्यार में बदली और अंजू अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। यहां उन्होंने धर्म बदला और नसरुल्लाह से निकाह कर लिया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article