वायरल न्यूज़

VIDEO: बिल्ली ने गलती से शीशे में देख लिया खुद का चेहरा, फिर जो तांडव मचाया देखकर हिल जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 2, 2024, 07:08 AM IST

Animal Viral Video: बिल्ली के इस वीडियो में देखेंगे कि ये आराम से घर में टहल रही है कि तभी शीशे में खुद का चेहरा देख लिया। इसके बाद बिल्ली ने ऐसा तांडव मचाया जिसे देखकर दिमाग घूम जाएगा।

Image

देखिए क्या हुआ जब बिल्ली ने शीशे में खुद का चेहरा ही देख लिया। (Photo/Instagram)

Animal Viral Video: बिल्ली दुनिया में एक ऐसा जानवर है जिसे सबसे फुर्तीला माना जाता है। इसकी प्रतिक्रिया की रफ्तार सांप के डसने से भी तेज होती है। अभी एक ऐसी ही बिल्ली से जुड़ा मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें बिल्ली ने गलती से अपना चेहरा देख लिया। फिर इसके बाद उसने ऐसा तांडव मचाया जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। बिल्ली का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बिल्ली ने मचाया तांडव

वायरल वीडियो में देखेंगे कि पालतू बिल्ली घर में आराम से टहल रही है। वो घर में यहां वहां घूमती है कि तभी शीशे के करीब पहुंच गई। बिल्ली शीशे के करीब पहुंची और गलती से खुद को शीशे में देख लिया। फ्रेम में लगता है कि आम इंसानों की तरह बिल्ली के लिए भी ये आम बात होगी। मगर चौंकेंगे ऐसा कुछ नहीं होता है। इसके उलट बिल्ली खुद को शीशे में देखकर गुस्सा हो गई। बिल्ली ने समझ लिया कि सामने कोई दूसरी बिल्ली है। इसके बाद उसने ऐसा तांडव मचाया, जिसे देखकर किसी का भी दिमाग घूम जाएगा।

बिल्ली का वायरल वीडियो देखिए

इसमें देखेंगे कि बिल्ली शीशे में उछल-उछलकर खुद पर ही हमला करने की कोशिश करती है। बिल्ली एक कदम पीछे खींचती है और फिर पूरी ताकत से शीशे पर हमला करता है। मगर हर बार उसका हमला नाकाम होता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा मजेदार लगता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर shouldhaveacat नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article