वायरल न्यूज़

Video: छोटे से नेवले की गुंडई देखिए, जंगल के राजा शेर को कर दिया चैलेंज, अंत में जो हुआ देखना जरूरी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 13, 2024, 11:32 AM IST

Animal Fight Video: आप वीडियो में देख सकते हैं कि नेवले जैसा छोटा-सा जीव शेरों के झुंड को खदेड़ दे रहा है। शेर और नेवले का भिड़ंत आपने इससे पहले शायद ही कभी देखा होगा।

Image

नेवले और शेर की भिड़ंत (ट्विटर)

Animal Fight Video: शेर को भले ही जंगल का राजा माना जाता है, लेकिन कई बार छोटे से छोटे जीव भी उससे पंगा लेने लगते हैं। शेर जंगल का सबसे खूंखार जानवर भी होता है और अपने शिकार का बड़ी बेरहमी से कत्ल करता है। हालांकि, जब छोटे जीव उसके सामने गुंडई दिखाने की कोशिश करते हैं तो वह कई बार कुछ कर नहीं पाता। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें जंगल का राजा जंगली भैंसे के सामने अपनी जान गंवा देता है।

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसे देखकर तो आप यकीनन हैरान होंगे ही। इस वीडियो में एक छोटा सा नेवला जंगल के राजा शेर को चैलेंज करता नजर आ रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि नेवले जैसा छोटा-सा जीव शेरों के झुंड को खदेड़ दे रहा है। शेर और नेवले का भिड़ंत आपने इससे पहले शायद ही कभी देखा होगा। यह अनोखा वीडियो ट्विटर पर सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में नेवले की हिम्मत देखते बनती है। आप देख सकते हैं कि सांपों से पंगा लेने वाला नेवला बिना डर के शेरों से पंगा ले रहा है। आप देख सकते हैं कि एक शेर मैदान में बैठा है, तभी एक नेवला अपने बिल से बाहर आ जाता है। वीडियो में देख सकते हैं कि नेवले को देखकर शेर अचानक से डर जाता है। फिर नेवले की हिम्मत इतनी बढ़ जाती है कि वह शेरों से भिड़ जाता है। वीडियो देखकर लग रहा है कि नेवला उन शेरों को अपनी जगह से खदेड़ना चाहता है। शेर और नेवले के बीच यह नोंकझोंक बहुत मजेदार है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article