Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यकीनन आप कांप उठेंगे। यह वीडियो एक मजदूर का है। आप देख सकते हैं कि मजदूर एक ऊंची इमारत के बाहर किसी तख्ते पर खड़े होकर काम कर रहा है। इस दौरान तख्ता गिर जाता है। इसके बाद मजदूर के साथ जो होता है, उसने लोगों की चीख निकाल दी है। आपने ऐसे कई मजदूरोंं को ऊंची इमारतों के बाहर लटककर काम करते देखा होगा। इस वीडियो में भी ऐसा ही है।
वीडियो देखकर कांप उठेगी आत्मा
आप देख पाएंगे कि मजदूर एक ऊंची इमारत के बाहर तख्ते पर खड़े होकर काम कर रहा है। इसी बीच न जाने कैसे तख्ता गिर जाता है। इसके बाद मजदूर भी नीचे गिरने लगता है। जैसे ही लोगों को लगता है कि मजदूर की नीचे गिरकर जान चली जाएगी। वैसे ही आप देख पाएंगे कि मजदूर एक रस्सी से लटक जाता है। दरअसल, मजदूर की किस्मत अच्छी थी कि वह फुल सेफ्टी के साथ काम कर रहा था। इस कारण वह हवा में ही लटक जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि मजदूर केबल तार और ब्रेसेस से बंधा हुआ था। इस कारण भले ही वह तख्ते से नीचे गिरता है, लेकिन हवा में लटक जाता है। अन्यथा उसकी मौत ही हो जाती। वीडियो को @Ohshites नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोगोंं का कहना है कि ऐसे कामों में सुरक्षा का होना कितना जरूरी है।
