भारत घूमने आए एक अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ने देश छोड़ने से पहले ऐसा भावुक वीडियो शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। खुद को प्यार से ‘गबरूजी’ कहने वाले इस अमेरिकी व्लॉगर ने भारत के साथ अपने जुड़ाव को खुलकर जाहिर किया। यह व्लॉगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आधार देने की अपील तक करता है। इस वीडियो में गबरूजी बाइक पर बैठे नजर आता है। जिसके बाद वह बताता है कि भारत में उसके पास सिर्फ 8 घंटे बचे हुए हैं। वह कहता है कि जब पिछली बार उसने भारत छोड़ते समय वीडियो बनाया था, तब वह रो पड़े थे और इस बार भी उनकी आंखें पहले की तरह ही नम हैं। उनके मुताबिक, भारत ने उन्हें अंदर से बदल दिया है और यहां बिताया गया समय वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।
गबरूजी भारत की आम जिंदगी की खूब तारीफ करता है। वह कहता है कि अक्सर लोग सोचते हैं कि गोरा होना ही सब कुछ है लेकिन असल में हर तरह की सुविधाएं भारत में मौजूद हैं। अगर घर साफ करवाना हो तो मदद आसानी से मिल जाती है। कहीं जाना हो तो बाइक, ऑटो या दूसरी सवारी हर वक्त उपलब्ध रहती है। भूख लगे तो दिन हो या रात, हर समय स्ट्रीट फूड मिल जाता है। उनके मुताबिक भारत की यही सादगी, सुविधा और अपनापन इस देश को खास बनाता है। वीडियो के आखिर में गबरूजी भारत को दिल से धन्यवाद कहता है। वह बताता है कि यहां के लोग, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी उन्हें बहुत याद आएगी।

aaj ka viral video
पढ़ें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर gabhruji नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। पहले ने लिखा: "मुझे भी ऐसा ही महसूस होता है। मैं अभी भारत में हूं और ऑस्ट्रेलिया वापस जाने से पहले ही डर लग रहा है। मेरे पति पंजाबी हैं। हम फिलहाल तीन महीने के लिए उनके माता-पिता से मिलने आए हैं। हर बार जब मैं यहां आती हूं, तो मुझे आश्चर्य होता है कि पश्चिमी मीडिया ने इस देश को कितना गलत तरीके से पेश किया है। यह धरती पर सबसे अद्भुत जगह है और यहां के लोग ही इसे इतना खास बनाते हैं। बेहद मेहमाननवाज, विनम्र और साथ ही बेहद मजेदार लोग।" दूसरे ने लिखा: "भाई, मैं तुम्हारी बात पूरी तरह समझ सकता हूं। मैं चार महीने भारत में रहा और वहां से जाना बहुत दुखद था। मैं लगभग दो हफ्ते पहले वहां से निकला हूं और अभी भी हर दिन उसके बारे में सोचता रहता हूं। तीसरे ने लिखा: "जब भी मैं भारत से निकलती हूं तो रो पड़ती हूं।" चौथे ने लिखा: "मैं एक अमेरिकी गोरी हूं जिसे पंजाब से प्यार है। मुझे कभी दूसरे देशों में घूमने का मौका नहीं मिला, लेकिन मैं जानती हूं कि भारत खूबसूरत है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
