अमेरिका में एक ऐसी जुड़वा बहनों ने जन्म लिया है, जो हैं तो जुड़वा लेकिन उनकी जन्म की तारीख से लेकर साल तक अलग-अलग है। इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को हुई है, वो हैरान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन जुड़वा बच्चों की चर्चा हर ओर हो रही है।
परिवार भी हैरान
ये मामला अमेरिका के टेक्सास का है। जहां कैली नाम की महिला ने जुड़वा लड़कियों को जन्म दिया है। उनका परिवार इन बच्चों से काफी खुश है, लेकिन जब इनका बर्थ सर्टिफिकेट उनके हाथ में आया तो वो हैरान रह गए। इनका बर्थ सर्टिफिकेट एक तरह से एक रिकॉर्ड की तरह है।
क्या है पूरा मामला
कैली ने अपनी पहली बेटी एनी को 31 दिसंबर की रात 11.55 बजे जन्म दिया। उसके बाद उनकी दूसरी बेटी एफी का जन्म अगले साल 1 जनवरी को 12.01 बजे हुआ। इस तरह से जुड़वा होने के बाद भी इनके जन्म की तारीख और साल अलग-अलग है। जो अपने आप में एक हैरान करने वाली कहानी है।

फेसबुक पोस्ट
क्या कहा मां ने
कैली ने इसे लेकर एक फेसबुक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने खुद इस खुशखबरी को शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों की तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने कहा- "क्लिफ और मैं काफी खुश हैं। हमने एनी जो और एफी रोज को जन्म दिया है। एनी साल 2022 में 11:55 मिनट पर पैदा हुई, जबकि एफी साल 2023 में 12 बजकर 1 मिनट पर पैदा हुई। दोनों स्वस्थ हैं।"
