सोशल मीडिया पर अक्सर नए नए वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पक्षी को मछली का शिकार करते हुए देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह पक्षी समुद्र के अंदर जाता है और जब पानी से मछली का शिकार कर निकलता है तो नज़ारा अपने आप में अद्भुत लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी से निकलते ही पक्षी अपने पंखों को फैलाता है और पानी को झाड़ता है। इसके बाद वह धीरे-धीरे हवा में उठाता है तो उसके पंजों में दबी एक मछली नजर आती है। इस नजारे को देखकर सभी यूजर्स दंग रह गए हैं। वहीं इस वीडियो को कैप्चर करने वाले फोटोग्राफर की भी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
इस अद्भुत वीडियो को ट्विटर यूजर एविएटर अनिल चोपड़ा (@Chopsyturvey) ने अपने ट्विंटर हैंडल से पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- क्या शनादर ताकत और बेहतरीन फोटोग्राफी है! इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही इस वीडियो पर 11 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा तमाम यूजर्स भी प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स ने कहा कि कुदरत कमाल है, तो कुछ ने लिखा कि ओ भाईसाहब, गजब का नजारा है।
