वायरल न्यूज़

अद्भुत टैलेंट! लड़का-लड़की ने देखते ही देखते गा दिए 13 देशों के गाने, Video देख लोगों को नहीं हुआ यकीन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 5, 2023, 04:43 PM IST

Amazing Video: लड़का-लड़की की यह जोड़ी एक मिनट के भीतर तेरह देशों के गाने गाती नजर आ रही है। सारे गाने 9 अलग-अलग लैंग्वेज में गाए गए हैं। इन गानों की खास बात यह है कि यह सारे अलग-अलग देशों के ट्रेंडिंग गाने हैं।

Image

लड़का-लड़की ने गाए 13 देशों के गाने (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़का-लड़की का गजब का टैलेंट
  • एक मिनट में गा लिए 13 देशों के गाने
  • 9 लैंग्वेज में गाए 13 देशों के गाने

Amazing Video: आपने दुनिया में बहुत सारे टैलेंटेड लोग देखे होंगे, लेकिन हम जिन दो टैलेंटेड लोगों से मिलवाने जा रहे हैं। उनका टैलेंट देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहे दो लड़का-लड़की अपने खास टैलेंट से दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। दरअसल, दोनों लड़का-लड़की देखते ही देखते 13 देशों का गाना गा जाते हैं। यह देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं।

कपल ने गाए 13 देशों के गाने

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का-लड़की की यह जोड़ी एक मिनट के भीतर तेरह देशों के गाने गाती नजर आ रही है। सारे गानों की खास बात यह है कि सारे अलग अलग देशों के ट्रेंडिंग गाने हैं। सारे गाने 9 अलग-अलग लैंग्वेज में गाए गए हैं। दोनों लोगों ने बहुत बढ़िया ढंग से गाने का मिक्सअप तैयार करके उसे गाया है। इसके साथ ही दोनों लड़का-लड़की गाने के कवर वीडियो में भी नजर आ रहे हैं। वीडियो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article