Woman Marry doll: यह दुनिया हैरत से भरी हुई है। कई बार हमारे सामने ऐसी चीजें आ जाती हैं, जिनके बारे में जानकर हमारे दिमाग को भी यकीन नहीं हो पाता है। कई बार इतनी अनोखी चीजें होती हैं, जो विज्ञान को भी आश्चर्यचकित कर देती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही दावे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे सुनकर आपको अपनी कानों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, आज से लगभग चाढ़े चार साल पहले ब्राजील की महिला ने बहुत ही अनोखा दावा किया था।
ब्राजील की महिला का अनोखा दावा
ब्राजील की महिला का दावा था कि उसे खेलने वाले गुड्डे से प्यार हो गया और उसने गुड्डे से शादी के बाद बच्चा भी पैदा किया था। महिला के दावे के अनुसार, उसके गुड्डे पति से उसने 21 मई 2020 को एक बच्चे को जन्म दिया था। ब्राजील की इस महिला का नाम मेरिवोन रोचा मोरेस था। महिला का दावा था कि उसने मार्सेलो नाम के गुड्डे से प्यार किया था और उससे मार्सेलिन्हो नाम के बच्चे को पैदा किया था। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने डॉक्टर्स और नर्स की उपस्थिति में अपने घर पर बच्चे की डिलीवरी करवाई थी। यहां तक कि इसकी लाइव-स्ट्रीमिंग भी की गई थी।
महिला गुड्डे को दे बैठी थी दिल
मेरिवोन का दावा था कि उन्हें मार्सेलो से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। उनकी मां ने उनके डांस पार्टनर के रूप में कपड़े से मार्सेलो को तैयार किया था। जिस दिन से मार्सेलो उनके पास आया। उनकी जिंदगी ही बदल गई। मार्सेलो के प्यार में वह इतनी दीवानी हुईं कि एक भव्य समारोह में दोनों ने शादी रचा ली। शादी में उन्होंने 250 से ज्यादा मेहमानों को बुलाया था। मेरिवोन ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि मार्सेलो के साथ उनका वैवाहिक जीवन बहुत ही जबरदस्त चल रहा है। मार्सेलो न तो उनसे लड़ता है और न ही बहस करता है। वह बस उन्हें समझता है और एक वफादार पति है। मार्सेलो जैसे पति से हर महिला को जलन हो सकती है।
