वायरल न्यूज़

Video: इस महिला ने बिरयानी की कर डाली ऐसी-तैसी, बना डाली 'पारले जी' बिरयानी, देखकर लोगों ने बिचकाया मुंह

Viral Video: महिला ने बिरयानी में पारले जी बिस्किट डालकर उसकी ऐसी की तैसी कर दी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला किसी स्कूल में पढ़ाती है और वह अपने स्टूडेंट्स को यह बिरयानी खिलाने की बात कर रही है।

Image

पारले जी बिरयानी (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में इन दिनों एक ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। लोग किसी भी खाने के आइटम के साथ अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट करते दिखाई देते हैं। कई बार ये एक्सपेरिमेंट सफल भी हो जाते हैं, लेकिन ज्यादातर बार एक्सपेरिमेंट से ओरिजनल खाने का टेस्ट बर्बाद हो जाता है। एक्सपेरिमेंट कितना भी सफल क्यों न हो जाए, लेकिन ओरिजनल खाने की बात ही अलग होती है। इसी क्रम में एक महिला सबकी फेवरेट बिरयानी के साथ अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट करती दिख रही है।

बिरयानी के साथ महिला ने किया अत्याचार!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला बिरयानी के साथ जिस तरह का एक्सपेरिमेंट करती नजर आ रही है। उसे देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे। दरअसल, यह महिला पारले जी बिरयानी बनाती नजर आ रही है। महिला ने बिरयानी में पारले जी बिस्किट डालकर उसकी ऐसी की तैसी कर दी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला किसी स्कूल में पढ़ाती है और वह अपने स्टूडेंट्स को यह बिरयानी खिलाने की बात कर रही है। देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि भगोने में ढेर सारी बिरयानी रखी हुई है। इसी बिरयानी में पारले जी बिस्किट डाले गए हैं। आप देख सकते हैं कि महिला कल्छुल से बिरयानी उठाती है और बताती है कि उसने पारले जी बिरयानी बनाई है। इसके साथ ही महिला अपने स्टूडेंट्स से पूछती है कि क्या वह पारले जी बिरयानी खाना पसंद करेंगी। इसके जवाब में उसकी स्टूडेंट्स भी बिरयानी खाने की बात कहती हैं। वीडियो को creamycreationsbyhkr11 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article