वायरल न्यूज़

OMG: एक महीने में तीन बार हुई महिला की मौत लेकिन हर बार हो गई जिंदा, अब किया जा रहा रिसर्च

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 17, 2023, 07:17 PM IST

Ajab Gajab News: महिला ने दावा किया कि उसे 20 साल की उम्र में ब्रेन ट्रॉमा हुआ था। इसके बाद से ही उसके साथ अजीबोगरीब घटनाएं घट रही हैं। महिला ने बताया कि उसकी तीन बार मौत हो चुकी है। इसके बाद वह फिर जिंदा हो जाती है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: इस दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसके बारे में सुनकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। इसी क्रम में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने तीन बार मरकर वापस जिंदा होने का दावा किया है। महिला का दावा है कि उसकी 3 बार मौत हो चुकी थी। महिला ने यह भी दावा किया कि हर बार मरने पर वह जीसस क्राइस्ट से मिलती थी। इसके बाद फिर जिंदा हो जाती थी। इंग्लैंड की महिला का यह दावा सुनकर दुनियाभर के लोग हैरान रह गए हैं।

ईसा मसीह से मिलने का किया दावा

महिला के इस अजीबोगरीब दावे ने डॉक्टर्स के साथसाथ वैज्ञानिकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। महिला ने दावा किया कि उसे 20 साल की उम्र में ब्रेन ट्रॉमा हुआ था। इसके बाद से ही उसके साथ अजीबोगरीब घटनाएं घट रही हैं। महिला की उम्र अब 57 साल हो गई है। महिला का नाम बीवर्ली गिलमर है। महिला ने बताया कि 20 साल की उम्र में ब्रेन ट्रॉमा से गुजरने के बाद उसकी तीन बार मौत हुई थी। महिला ने साल 1980 के दौरान का अजीबोगरीब अनुभव बताया।

मृतक कार्टूनिस्ट से भी मिलने का दावा

महिला का दावा है कि उनसे मशहूर कार्टूनिस्ट वॉल्ट डिज्नी मुलाकात करने आते हैं। बता दें कि वॉल्ट डिज्नी की साल 1966 में मौत हो गई थी। महिला हमेशा यह दावा करती है कि ज्यादा धार्मिक न होने के बावजूद ईसा मसीह उनसे मिलने आते हैं। वहीं महिला के इन दावों पर डॉक्टर्स कहते हैं कि ब्रेन ट्रॉमा की वजह से लोगों को ऐसे अनुभव हो सकते हैं। महिला बताती हैं कि उन्होंने अपने दिल की धड़कनों को थमते महसूस किया है। बेल्जियम की यूनिवर्सिटी ऑफ लीज स्थित कोमा साइंस ग्रुप के शोधकर्ता ने अब महिला पर रिसर्च शुरू किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article