Ajab Gajab News: अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गर्लफ्रेंड ने खेल-खेल में अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, गर्लफ्रेंड ने खेल-खेल में अपने प्रेमी को सूटकेस में बंद करके भूल गई। इसके बाद गर्लफ्रेंड जाकर बिस्तर पर सो गई। वहीं सूटकेस में सांस घुटने की वजह से प्रेमी की मौत हो गई। मरने से पहले प्रेमी छटपटाता और चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन गर्लफ्रेंड को उसकी आवाज सुनाई नहीं दी।
लुका-छिपी के खेल में चली गई बॉयफ्रेंड की जान
खबर के अनुसार, फ्लोरिडा में रहने वाली सारा बून को चार साल बाद कोर्ट ने अपने प्रेमी के मर्डर की सजा सुनाई। सारा का जॉर्ज टोरेस नाम के शख्स के साथ अफेयर था। साल 2020 में बून ने अपने प्रेमी को अपने फ्लैट पर बुलाया था। फ्लैट पर बैठकर दोनों ने जमकर शराब पी। फिर नशे में टुन्न होकर दोनों लुका-छिपी का खेल खेलने लगे। इसी बीच सारा ने अपने प्रेमी टोरेस को नीले सूटकेस में बंद कर दिया। इस दौरान टोरेस की दो उंगलियां सूटकेस से बाहर लटकी हुई थीं।
बॉयफ्रेंड को सूटकेस में बंद कर सोने चली गई गर्लफ्रेंड
दरअसल, सारा को लगा था कि टोरेस बाहर निकली अंगुलियों के सहारे खुद को मुक्त करके बाहर आ जाएगा। फिर सारा उसे सूटकेस के अंदर ही छोड़कर अपने बिस्तर पर सोने चली गई। इधर टोरेस का दम घुटने लगा तो वह जोर-जोर से छटपटाने लगा। हालांकि, उसकी आवाज सारा तक नहीं पहुंची और उसने सूटकेस के अंदर ही दम तोड़ दिया। जब सारा नींद से उठे तो उसने देखा कि टोरेस सूटकेस के अंदर मरा हुआ है। फिर सारा ने 911 पर फोन करके पुलिस को बुलाया। अब वह कानून के चंगुल में फंस गई हैं।
