वायरल न्यूज़

अजब: बैठे-बैठे गांजा फूंको और हर महीने 88 लाख की सैलरी ले जाओ, दुनिया की सबसे अजीबोगरीब नौकरी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 25, 2023, 08:49 PM IST

Ajab Gajab News: जर्मनी की कंपनी ने कैनबिस टेस्टर पोस्ट के लिए नौकरी निकाली है। इसे दुनिया की सबसे अजीबोगरीब नौकरी कहा जा रहा है। इस नौकरी के तहत सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट को बैठे-बैठे गांजा फूकना होगा और उसे मोटी सैलरी मिलेगी।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • गांंजा फूंकने की नौकरी
  • मिलेगी 88 लाख की सैलरी
  • जर्मनी की कंपनी दे रही नौकरी

Ajab Gajab News: जर्मनी की एक कंपनी ने बहुत ही अजीबोगरीब नौकरी निकाली है। बैठे-बैठे गांजा फूंको और हर महीने 88 लाख रुपये की सैलरी ले जाओ। इस नौकरी को दुनिया की सबसे अजीबोगरीब नौकरी कहा जा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात जो लोगों को लग रही है, वह यह है कि इस नौकरी को पाने वाले लोगों को मोटी सैलरी मिलेगी। इसे ‘मोस्ट इंटॉक्सिकेटिंग जॉब’ कहा जा रहा है। बता दें कि जर्मनी की कंपनी ने कैनबिस टेस्टर पोस्ट के लिए नौकरी निकाली है।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस नौकरी के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। जिस पर कैंडिडेट्स को खरा उतरना होगा। दरअसल, कंपनी 'कैनबिस एक्सपर्ट' की तलाश कर रही है। कैंडिडेट उनके प्रोडक्ट्स की क्वालिटी चेक करेगा। कैनामेडिकल्स नाम की यह कंपनी जर्मन फार्मेसी कंपनियों को अपना मेडिकल कैनबिस बेचती है। इसलिए उसे ऐसे एम्पलाई की खोज है, जो उसके प्रोडक्ट को सूंघकर, महसूस कर या फिर फूंककर यानी पीकर उसकी क्वालिटी टेस्टिंग कर सके।

नौकरी के लिए आए हजारों आवेदन

अपनी ग्रोथ के लिए कंपनी अच्छा माल बेचना चाहती है। इससे उसके ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। जैसे ही कंपनी ने यह आवेदन निकाला। इस नौकरी को पाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। कंपनी को हजारों की संख्या में आवेदन मिले हैं। भले ही आपको यह नौकरी आसान लग रही हो, लेकिन यह उतना आसान काम नहीं है। कंपनी जिस शख्स को हायर करेगी। वह कैनबिस एक्सपर्ट होना चाहिए। इसके साथ ही उसके पास कैनबिस पीने का पहले से लाइसेंस भी होना जरूरी है। बता दें कि पहले एक अमेरिकन कंपनी ने भी ऐसा ही जॉब ऑफर निकाला था।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article