वायरल न्यूज़

Viral Video: फूड ब्लॉगर ने कॉफी के साथ की ऐसी हरकत, देखकर दंग रह गए लोग, कहा - ऐसा जुल्म ना ढाओ

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 12, 2024, 04:03 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक फूड ब्लॉगर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स उस पर काफी भड़क रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी हरकत कॉफी के साथ बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

Image

फूड ब्लॉगर ने कॉफी में मिलाया धनिया पत्ती (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कॉफी में मिलाया धनिया का पत्ती
  • अजीबोगरीब हरकत पर भड़के यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Coriander Leaves In Coffee Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर फूड ब्लॉगर के कई सारे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें वे कहीं न कहीं खाने के वीडियो डालते रहते हैं। ऐसे में कई बार वे खाने के साथ कुछ न कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट कर देते हैं, जो देखकर काफी हैरानी होती है कि आखिर ऐसा कैसे कोई कर सकता है। हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसे देख आपका माथा घुम जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स दिखाई देगा, जिसके हाथ में कॉफी होती है। इस दौरान वह कॉफी में धनिया पत्ती मिला देता है और मिक्स करने के बाद कॉफी पीता है। इसके बाद वह कॉफी के स्वाद की तारीफ भी करता है। ऐसे में यूजर्स कॉफी भड़क रहे हैं। उनका कहना है कि ये कॉफी के साथ सरासर अन्याय है, जो ऐसा कुछ भी खाने के छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

फूड ब्लॉगर ने कॉफी में मिलाया धनिया पत्ती

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई अब कॉफी के साथ तो ये सब मत ही करो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लाइक्स और कमेंट के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। बता दें, इस वीडियो को 'foodmakescalhappy' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article