वायरल न्यूज़

लव से अंजान राघव चड्ढा को मिली 'परी', सगाई के बाद वायरल हुआ 'पहला प्यार', संसद में वेंकैया नायडू ने दी थी ये नसीहत

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 16, 2023, 01:27 PM IST

परिणीति चोपड़ा से सगाई के बाद राघव चड्ढा का 'पहला प्यार' वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वेंकैया नायडू आप नेता को नसीहत देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रही है।

Image

राघव चड्ढा का 'पहला प्यार' हुआ वायरल (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ राघव चड्ढा का 'पहला प्यार'
  • हाल ही हुई है परिणीति से सगाई
  • वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Raghav Chadha ka Pahla Pyaar: हाल ही में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई हुई है। ऐसे में अब राघव चड्ढा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें 'पहले प्यार' की बात की जा रही है। जी हां, राघव का 'पहला प्यार'। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के कई प्रकार के रियक्शन भी आने लगे हैं। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इतना कि इसे लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में वेंकैया नायडू और राघव चड्ढा दिखाई दे रहे हैं, जिसमें राघव का 'पहला प्यार' चल रहा है.. अरे भाई..बातचीत। इसमें 'पहले प्यार' को लेकर नायडू आप नेता को नसीहत भी देते नजर आ रहे हैं। अब वीडियो को वायरल होने का कारण ये भी है कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा से राघव चड्ढा से सगाई हुआ है। अब ऐसे में वीडियो का जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं।

राघव चड्ढा का 'पहला प्यार' हुआ वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अब को पार्लियामेंट में भी ऐसी बातें हो रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कितने प्यारे लग रहे हैं राघव। वहीं, इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'viralbhayani' नाम से अकाउंट से शेयर किया गया है। तो यह स्टोरी (Trending Post) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article