वायरल न्यूज़

Live Accident का खौफनाक Video सोशल मीडिया पर Viral, थार वाले ने सामने से मारी बाइक को टक्कर

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक तेज रफ्तार थार किसी हाईवे से गुजर रही है। वहीं उल्टे साइड से एक बाइक आती हुई नजर आती है। शुरुआत में तो सब ठीक रहता है, लेकिन अचानक तेज रफ्तार थार और बाइक की जोरदार टक्कर हो जाती है।

Image

थार और बाइक का एक्सीडेंट (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर-दिन तरह-तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो जहां यूजर्स के होश उड़ा देते हैं। वहीं कई वीडियो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। आपने सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट के तरह-तरह के वीडियो देखे होंगे। कई एक्सीडेंट के वीडियो इतने खतरनाक होते हैं, जो यूजर्स के होश उड़ा देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। यह वीडियो एक बाइक और एक थार के एक्सीडेंट का है।

वीडियो देखकर कांप जाएगी आत्मा

वायरल हो रहे वीडियो में जो नजारा देखने को मिलेगा, वह यकीनन आपकी रूह कंपा देगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक तेज रफ्तार थार किसी हाईवे से गुजर रही है। वहीं उल्टे साइड से एक बाइक आती हुई नजर आती है। शुरुआत में तो सब ठीक रहता है, लेकिन अचानक तेज रफ्तार थार और बाइक की जोरदार टक्कर हो जाती है। वीडियो में दिख रही बाइक पल्सर बताई जा रही है। थार और पल्सर की आपसी टक्कर इतनी खतरनाक थी, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाईवे पर तेज रफ्तार ब्लैक थार जाती दिख रही है। इस दौरान हाइवे पर सब कुछ एकदम सामान्य चल रहा होता है। हाईवे पर आपको शांति नजर आ रही होगी। इसी बीच सामने से एक पल्सर बाइक आती दिखती है। आप देख पाएंगे कि तेज रफ्तार में बाइक सवार उल्टे साइड से आता है। जैसे ही वह अपने सामने थार देखता है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद बाइक और थार में जोरदार टक्कर हो जाती है। यह टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार हवा में उछल जाता है। वहीं दूसरी तरफ थार गाड़ी अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुस जाती है। इस हैरान करने वाले वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article