वायरल न्यूज़

गेंदबाजी को लेकर अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप को कर दिया ट्रोल, Video में देखें क्या बोले क्रिकेटर

T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल मैच में अर्शदीप की गेंदबाजी पर टुटकी लेते हुए अभिषेक शर्मा ने उन्हें ट्रोल कर दिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

मैच के बाद कुछ मस्ती भरे पल के साथ टीम इंडिया (X/@ocjain4)

T-20 World Cup 2026 का सेमीफाइनल खेला जा चुका है। जहां न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली थी, तो वहीं हाल में ही बीते गुरुवार को भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल की टिकट पक्की की। मगर ये मुकाबला बहुत ही रोमांचक था। अंतिम ओवर तक नहीं कहा जा सकता था कि कैन सी टीम फाइनल में जाएगी लेकिन किस्मत ने भारत का साथ दिया और भारत यह मैच जीत गया।

अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप को किया ट्रोल

मैच के दौरान इंग्लैंड के बैट्समैन भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहे थे। जहां एक तरफ वरुण चक्रवर्ती के ओवर्स टीम के लिए महंगे साबित हुए तो वहीं, अर्शदीप ने वाइड गेंदे फेंककर कुछ एक्स्ट्रा रन दिए। उस मैच में अर्शदीप के वाइड गेंदों पर चुटकी लेते हुए अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप को तगड़ा ट्रोल किया है। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

गेंदबाजी को लेकर कही ये बात

वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी बस में सवार होकर कहीं जा रहे हैं। इसी बीच बस में खिलाड़ियों की मस्ती भी जारी है। जहां अभिषेक शर्मा मैच की सेमीफाइनल मैच की याद दिलाते हुए कहते हैं कि दो कीपर चाहिए अर्शदीप को। यह सुनकर सभी खिलाड़ी हंसने लगते हैं। जब अभिषेक से पूछा गया कि अर्शदीप को क्यों दो कीपर चाहिए तो वे कहते हैं कि एक कीपर पीछे के लिए तो दूसरा वाइड गेंदों को पकड़ने के लिए।

सुनते ही ठहाके लगाने लगी टीम

यह सुनते ही बस में हंसी के ठहाके लगने लगते हैं। इतने में कैमरा संजू सैमसन की तरफ मुड़ता है और कोई खिलाड़ी उनसे पूछता है कि संजू भाई दो कीपर लगा लें। अपने पास हैं भी दो और तुरंत बाद ही कैमरे का फोकस शुभमन गिल पर होता है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ocjain4 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर भारतीय टीम के खूब चटकारे लिए हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article